IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने सुपर 8 के पहले मुकाबले से अपने पारी का आगाज किया है. अहमदाबाद के मैदान में दोनों टीम टॉस के लिए उतरी. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच (IND vs SA) में टॉस जीता है. बता दें, दोनों टीम अपने सारे मैच जीत कर सुपर 8 में एंट्री मारी है इसलिए यह मैच आसन नही होने वाला है. भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस उछाला और टॉस हार गये. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता है पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्या ने प्लेइंग इलेवन (IND vs SA) को लेकर खुलासा किया है. साउथ अफ्रीका ने एक बदलाव किया है.
केशव (महाराज) वापस आ गए हैं, लुंगी (न्गिडी) वापस आ गए हैं, मार्को (जैनसेन) वापस आ गए हैं और डेविड (मिलर) भी वापस आ गए हैं.
IND vs SA टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का किया चुनाव, साउथ अफ्रीका ने किया बदलाव
कप्तान सूर्या ने इस मैच (IND vs SA) टॉस हार गये है लेकिन अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर क्या प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे. इस पर कप्तान ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि,
“दरअसल, मैं पहले बल्लेबाजी करना चाह रहा था, लेकिन कोई बात नहीं. हमने दो-तीन दिन पहले यहीं खेला था और जब वे पहले गेंदबाजी कर रहे थे, तो विकेट में थोड़ी मदद थी, तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए? यह एक बड़ा मैच है, हर किसी के लिए आगे बढ़कर अपना दमखम दिखाने का शानदार मौका है. उम्मीद है कि आज रात स्टेडियम खचाखच भरा होगा और हम उनके लिए एक अच्छा मैच खेलेंगे. अब निर्णायक दौर चल रहा है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. हमारे पास तीन लीग मैच हैं, लेकिन आपको पहली गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाना होगा, और मुझे लगता है कि आज रात सही समय है.
“हम मैदान पर जोश के साथ उतरेंगे, अपनी अच्छी आदतों को अपनाएंगे और जो भी नतीजा मिले उसे स्वीकार करेंगे. पिच पिछली काली मिट्टी वाली पिच से काफी मिलती-जुलती है, बस एक पट्टी का फर्क है, ज्यादा बदलाव नहीं है. हमें पहले गेंदबाजी करने में खुशी है। अक्षर पटेल के लिए यह थोड़ा अन्यायपूर्ण है, लेकिन हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं – यह सिर्फ एक रणनीतिक फैसला है, इसलिए पिछले मैच से कोई बदलाव नहीं है.”
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
