IND vs SL: W W...503 रन फिर 3 ओवर में 2 विकेट, इस खिलाड़ी ने पलट दिया गेम, दूसरे दिन जीत की ओर पहुंची भारत
IND vs SL: W W...503 रन फिर 3 ओवर में 2 विकेट, इस खिलाड़ी ने पलट दिया गेम, दूसरे दिन जीत की ओर पहुंची भारत

IND vs SL:  भारत पहले टेस्ट में 165 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. अब दूसरे टेस्ट मैच में कोलंबो में भी भारत जीत की ओर बढ़ रहा है. भारतीय टीम पहले दिन 300 रन के बाद दूसरे दिन खेलना शुरू किया है. भारत-श्रीलंका (IND vs SL) दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 503/9 पर घोषित कर दी.

ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन शानदार शतक (115*) की बदौलत भारतीय टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाज करने उतरी भारतीय टीम ने गेंदबाजी करने उतरी और श्रीलंका को बड़ा झटका दिया है.

IND vs SL दूसरे दिन जुरेल ने ठोका शतक, पन्त ने खेली तूफानी पारी

IND vs SL दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन देवदत्त पडिक्कल (117) और शुभमन गिल (50) की पारी के बाद दूसरे दिन ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए. जडेजा 43, जयसवाल 45 और सुथार 18 रन के योगदान से टीम मजबूत हुई. लेकिन जुरेल ने एक बारफिर जबरदस्त बल्लेबाजी की. उन्होंने खेलते हुए अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. मोहम्मद सिराज आउट होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा के साथ पारी आगे बढ़ाई गई और 138 ओवर में 503 रन बनाकर डिक्लेयर कर दिया गया.

503 रन ठोकने के बाद गेंदबाजो ने मचाया कोहराम

श्रीलंका की पारी शुरू होते ही भारतीय गेंदबाजों (IND vs SL) ने तूफान मचा दिया. महज तीन ओवर में दो विकेट गिरने से मेजबान टीम दबाव में आ गई. सिराज तेज गेंदबाजी ने शुरुआत किये. इसके बाद प्रसिद्ध ने दूसरा ओवर किया और विकेट निकाला, तीसरा ओवर गिल ने मनाव सुथार को दिया और भारत ने दूसरा विकेट भी झटक लिया.

श्रीलंका फिलहाल बहुत पीछे है और 500 से अधिक रनों का पीछा करना मुश्किल लगता है. भारत पहले टेस्ट में 165 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. कोलंबो में भी वे क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रहे हैं. बारिश के बावजूद भारत ने दिन का फायदा उठाया. जुरेल और पडिक्कल के शतकों ने पारी को संभाला. अब तीसरे दिन श्रीलंका को बचाव की रणनीति अपनानी होगी, जबकि भारत जल्दी विकेट ले कर दुबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहेगी.

ALSO READ:IND vs SL: पहले चोटिल पंत ने काटा ग़दर, फिर फौजी के बेटे जुरेल ने ठोका शतक, भारत ने 503 का दिया लक्ष्य

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...