भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसके लिए भारतीय श्रीलंका पहुँच चुका है. और एक मात्र अभ्यास मैक भी दोनों टीम के बीच खेला गया. जिसमे भारत को जीत मिली थी. हालाँकि कुछ बड़े बल्लेबाज रन बाने में कामयाब नहीं हुए लेकिन मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली थी. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच कब शुरुआत होगा. कहां लाइव देख सकते है यह सब कुछ बताते है.
इस तारीख से शुरू होगा पहला टेस्ट मैच
श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. इसलिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है. पहला टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होगा. श्रीलंका का समय भी लगभग समान है इसलिए दोनों टेस्ट मैच सुबह 10:00 बजे भारतीय समय से शुरू होंगे. भारतीय टीम कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में उतरेगी. भारतीय टीम के कई खिलाड़ी घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं.
कई क्रिकेट फैंस सोच रहे हैं कि Jio हॉटस्टार या ZEE5 पर यह मैच देख सकेंगे लेकिन नहीं यह सीरीज जियो पर नहीं बल्कि लाइव कहां देखी जा सकती है. जवाब है सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव. जी हाँ इस टेस्ट मैच लाइव प्रसारण शनिवार से सोनी लाइव पर होगा.
बिना पैसे दिए ऐसे देख सकते है लाइव मैच
श्रीलंका क्रिकेट के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. इसलिए मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन चैनलों पर लाइव दिखेंगे. अंग्रेजी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 / एचडी हिंदी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 3. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप सब पर देखा जा सकता है.
लेकिन अच्छी खबर यह है कि डीडी फ्री डिश वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में देख सकते हैं. सोनी लिव के सब्सक्रिप्शन प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी.
ALSO READ:IND vs AFG टी20 सीरीज का हुआ ऐलान, अफगानिस्तान करेगा मेजबानी, जानिए, कब, कहां खेला जायेगा यह मैच?
