IND vs SL: लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने जा रही है. जी हाँ, करीब 9 साल बाद टीम इंडिया लंकाई धरती पर लाल गेंद का रोमांच अनुभव करेगी. अगस्त 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए स्क्वॉड भी घोषित कर दिया है, जिसमें रवींद्र जडेजा की वापसी और कुछ नए चेहरों को मौका मिला है. लेकिन यह IND vs SL सीरीज कब से खेली जाएगी और कैसे इसे लाइव देख सकते है. आइये बताते है.
IND vs SL: 2017 में खेली थी आखिरी सीरीज
आखिरी बार भारतीय टीम ने 2017 में श्रीलंका का दौरा किया था और उस समय उसने मेजबान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. 2008 के बाद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में गिल की कप्तानी में इस बार भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. IND vs SL यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण है. भारत फिलहाल WTC तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर काबिज है. दोनों टीमें इस सीरीज में अंक हासिल कर फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
इस दौरे पर भारत का श्रीलंका में टेस्ट रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है. कुल 8 सीरीजों में भारत ने 3 जीती हैं, 3 हारी हैं और 2 ड्रॉ रहीं. पिछले तीन दौरों में 2015 और 2017 में भारत ने जीत हासिल की थी.
कब और कितने बजे से शुरू होगा IND vs SL टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त 2026 को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा. दिलचस्प बात यह है कि भारत में स्वतंत्रता दिवस के दिन ही यह मुकाबला शुरू होगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में शानदार शुरुआत करना चाहेगी. दूसरा और निर्णायक टेस्ट 23 अगस्त 2026 से सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच भी सुबह 10 बजे (भारतीय समय) शुरू होगा.
India tour of Sri Lanka for 2 Tests will be live on Sony Network. pic.twitter.com/PdiP2lZObh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 4, 2026
जियो हॉटस्टार पर नहीं यहाँ देखे लाइव मैच
भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर नहीं बल्कि भारतीय फैंस सोनी लिव ऐप पर देख सकेंगे.दो मैचों की टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट सोनी नेटवर्क के पास हैं. इसलिए आप इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा इसका लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर भी एकदम मुफ्त देख सकते हैं.
The countdown begins! #TeamIndia takes on Sri Lanka in a two-match Test series, starting from August 15. Check out the complete schedule and don’t miss the LIVE action on DD Sports (DD Free Dish). #SLvIND@ICC @BCCI pic.twitter.com/1vVOicijJb
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 3, 2026
ALSO READ:शमी-सिराज की वापसी, जडेजा बाहर, ODI WORLD CUP 2027 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI का ऐलान
