वनडे-टी20 खत्म होने के बाद अब भारत-श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है. 15 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों (IND vs SL) की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टेस्ट टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है.
श्रीलंका में भारत (IND vs SL) अपनी पूरी तैयारी के साथ जा रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है 2 टेस्ट मैच भारत के लिए बेहद अहम् है. वही इस टीम में पहली बार एक खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह दी गयी है. आइये जानते है BCCI ने किसे मौका दिया है.
केएल राहुल उपकप्तान, जडेजा-बुमराह की वापसी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज (IND vs SL) के खिलाफ भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हुई जिसे गेंदबाजी मजबूत हो गया है. दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए थे. अब उनकी फॉर्म और अनुभव टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.
यशस्वी को मौका, इस नए खिलाड़ी को पहली बार मौका
इस टीम में सबसे बड़ी खबर ऑफ स्पिनर सारांश जैन का चयन है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. उनका घरेलु प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. बल्लेबाजी के भी जाने जाते है. यह उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है. चयनकर्ताओं ने बैटिंग लाइनअप में युवा खिलाड़ी को भी मौका दी है. यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी मौके का इंतजार कर रहे हैं.
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ऋषभ पंत संभालेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल उनके बैकअप के रूप में शामिल हैं. स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा के अलावा कुलदीप यादव और नए चेहरे सारांश जैन मौजूद हैं. तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार जैसे गेंदबाज शामिल जो बुमराह का साथ देंगे हैं.
हालाँकि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता BCCI के फिटनेस सर्टिफिकेट पर निर्भर करेगी
IND vs SL टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
