गाले में आज भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) के पहले टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. गिल ने अपने प्लेइंग XI को लगभग पहले की तरह ही रखा. 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज को मौका दिया गया है. IND vs SLटेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम को मैच के पहले दिन ही बड़ा झटका एक बड़ी गलती की वजह से लगा. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 32 रन बनाकर रनआउट हो गए. यशस्वी इतना बेहतरीन फॉर्म में थे लेकिन एक गलती से उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया.
केएल राहुल की इस गलती से रनआउट हुए यशस्वी
IND vs SL के पहले टेस्ट में रनआउट के रूप में पहला विकेट गिरने के पीछे केएल राहुल की गलत कॉल और गेंद पर नजर ना होने की वजह को जिम्मेदार माना जा रहा है. बता दें, पारी के 11वें ओवर और चौका और एक तिक्की लग चुका था इसी ओवर के छठवें गेंद में केशरा नुवंता की गेंद पर केएल राहुल ने मिड-ऑन की तरफ ड्राइव खेली.
गेंदबाज ने डाइव लगाकर सिंगल रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद बच गई और नॉन-स्ट्राइकर यशस्वी जायसवाल गेंदबाज से टकरा गए और जमीन पर गिर पड़े. केएल राहुल पहले ही सिंगल के लिए दौड़ चुके थे और आधे रास्ते तक पहुंच चुके थे. जायसवाल को गिरते देख उन्होंने ब्रेक लगा लिया.
लेकिन जायसवाल पूरी तरह से उठे नहीं थे की केएल और आगे आ गये और यशस्वी को रन के लिए कहा इस फिर से यशस्वी दौड़ने के लिए क्रीज छोड़ दी लेकिन यशस्वी ने तुरंत कदम खीच कर वही आ गये. केएल इस नॉन स्ट्राइक पर आगये थे. और आसानी से यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए.
यहां देखें विडियो
Yashasvi jaiswal got run-out on 37 🥲
– who’s fault was that ? pic.twitter.com/zLS0Eet9zQ
— Wade (@Wade_Static_) August 15, 2026
यशस्वी या केएल किसकी थी गलती
यह घटना पूरी तरह मिक्स-अप की वजह से हुई. जायसवाल की कॉल और केएल की गलत समझ ने भारत को एक अच्छा ओपनिंग स्टैंड गंवाना पड़ा. जायसवाल 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन बना चुके थे और तेजी से रन भी बना रहे थे लेकिन रनआउट के रूप में अपना विकेट गंवा दिया. IND vs SL टेस्ट में इंडिया को इस तरह की बेवकूफी भरी रनआउट से बचने की जरूरत है. गाले जैसे स्पिन-फ्रेंडली पिच पर शुरुआती नुकसान भारी पड़ सकता है.
