वेस्टइंडीज

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के भारत दौरे के पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. कप्तान शुभमन गिल ने नमन धीर का डेब्यू कराया. वही इस बार प्लेइंग इलेवन में सिराज को भी बाहर रखा मात्र 2 तेज गेंदबाज को मौका दिया. कुलदीप को भी प्लेइंग इलेवन में शामिओल किया और उन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ दिया. वेस्टइंडीज बड़े लक्ष्य के तरफ जा रही थी.

वेस्टइंडीज ने की पिटाई, कुलदीप पलट दिया गेम

वेस्टइंडीज ने अपनी पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की. जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने ओपनिंग पार्टनरशिप में 135 रन जोड़े. कैंपबेल ने 60 गेंदों पर 62 रन (6 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि ग्रीव्स ने अपनी मेडन वनडे सेंचुरी जड़ दी. उन्होंने 108 गेंदों पर 101 रन (12 चौके) बनाए.

कुलदीप यादव ने 19.2 ओवर में कैंपबेल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवाकर पहला झटका दिया. इसके बाद प्रसीद ने केसी कार्टी (13) को शुबमन गिल के हाथों आउट किया. कुलदीप ने फिर कप्तान शई होप (12) को रवींद्र जडेजा के कैच पर आउट किया. ग्रीव्स की सेंचुरी के बाद कुलदीप ने एलबीडब्ल्यू पर उन्हें भी आउट कर दिया. अगली ही गेंद पर ज्वेल एंड्रयू को गोल्डन डक पर रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर कुलदीप ने चार विकेट पूरे किए.

रोस्टन चेस (24) को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया. बाद में अमीर जंगू ने शानदार पारी खेली और फिफ्टी पूरी की (लगभग 41 गेंदों पर 56 रन, 7 चौके और 1 छक्का)। मैथ्यू फोर्डे भी उनके साथ रहे। वेस्टइंडीज ने 49 ओवर में 288/6 का स्कोर खड़ा किया.

कुलदीप रहें सबसे सफल गेंदबाज

कुलदीप यादव सबसे सफल रहे – 10 ओवर में 1 मेडन, 40 रन देकर 4 विकेट (इकोनॉमी 4.00). प्रसीद कृष्णा ने 2 विकेट लिए. गुरनूर ब्रार, जडेजा, नितिश कुमार रेड्डी और नामन धीर को कोई विकेट नहीं मिला. कुलदीप की जादुई स्पिन ने वेस्टइंडीज की मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया और भारत को अच्छी स्थिति में रखा. अब भारत को लगभग 289 रनों का लक्ष्य मिलेगा. मैच दिलचस्प मोड़ पर है.

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के भारत दौरे के पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने अपनी पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की. जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने ओपनिंग पार्टनरशिप में 135 रन जोड़े. कैंपबेल ने 60 गेंदों पर 62 रन (6 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि ग्रीव्स ने अपनी मेडन वनडे सेंचुरी जड़ दी. उन्होंने 108 गेंदों पर 101 रन (12 चौके) बनाए.

कुलदीप यादव ने 19.2 ओवर में कैंपबेल को प्रसीद कृष्णा के हाथों कैच करवाकर पहला झटका दिया। इसके बाद प्रसीद ने केसी कार्टी (13)

ALSO READ:IND vs WI, TOSS: गिल ने टॉस जीत कर बदल दी प्लेइंग XI, सिराज बाहर, ऋतुराज को मौका, हुआ एक डेब्यू, देखें

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...