IND vs ZIM: अभिषेक बाहर, वैभव के जिगरी यार का डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए बदली हुई प्लेइंग XI
IND vs ZIM: अभिषेक बाहर, वैभव के जिगरी यार का डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए बदली हुई प्लेइंग XI

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बम्पर जीत हासिल की. वैभव ने अपनी तूफानी पारी से मैच को एक तरफ़ा कर दिया था. इस बार टी20 स्क्वाड के कोच बदले ही है इसके अलावा टीम में कुछ नए खिलाड़ी को भी मौका मिला है. जिसमे हमने देखा अशोक शर्मा को बतौअर पेसर टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला. अब IND vs ZIM के दूसरे टी20 में भी कुछ बदलाव प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते है. जिसमे कुछ खिलाड़ी का फिर डेब्यू देखने को मिला सकता है.

अभिषेक बाहर, वैभव के साथ इस खिलाड़ी का डेब्यू

IND vs ZIM के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है. पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर अब सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पिछले कुछ समय से अपनी लय की तलाश में हैं. हालिया फॉर्म पर नजर डालें तो पिछली पांच पारियों में वे महज 73 रन ही बना पाए हैं.  वह IND vs ZIM पहले मैच में  8 गेंद में सिर्फ 1 रन बना सके थे. ऐसे में उनको आराम दिया जा सकता है.

उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका मिलने की संभावना है. ओपनिंग में नया कॉम्बिनेशनयुवा वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग कर सकते हैं. यह लेफ्ट-राइट हैंडेड ओपनिंग जोड़ी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

IND vs ZIM दूसरे मैच में मिडिल आर्डर में क्या होगा बदलाव

भारत का मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर पारी को संभालने और तेज गति से रन देने का काम करेंगे. तिलक वर्मा, ऑलराउंडर शिवम दुबे और टी20 के बेहतरीन फिनिशर रिंकू सिंह लोअर-मिडिल ऑर्डर को विस्फोटक मजबूती प्रदान करते हैं.

गेंदबाजी में अशोक शर्मा का मिला जुला प्रदर्शन था लेकिन उनको एक और मौका मिलना निश्चित है. तेज गेंदबाजी विभाग में मयंक यादव की अपनी तूफानी गति से प्रभाव छोड़ेंगे, जबकि प्रिंस यादव और अशोक शर्मा उनका साथ निभाएंगे. ऑलराउंडर शिवम दुबे भी मध्यम गति की तेज गेंदबाजी का बेहतरीन विकल्प देते हैं.

भारतीय टीम की संभवित प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

ALSO READ:IND vs ZIM: कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20, हॉटस्टार, सोनी, स्टारस्पोर्ट्स पर नहीं आएगा मैच, जानिए कैसे देखे लाइव

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...