बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का 'करो या मरो' मुकाबला, एक हार और विश्वकप से बाहर, जानिए कैसे देखें यह मुकाबला!
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का 'करो या मरो' मुकाबला, एक हार और विश्वकप से बाहर, जानिए कैसे देखें यह मुकाबला!

महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड में खेला जा रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए गुरुवार बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम हो गया है. एक हार का मतलब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना हो सकता है. ग्रुप स्टेज के इस मैच में टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी ताकि अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रख सके.

भारतीय टीम का ‘करो या मरो’ मुकाबला

बता दें, ग्रुप 1 में भारत ने अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 जीत और 1 हार मिली. पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार के साथ 4 अंक हैं. नेट रन रेट अच्छा (+2.511) है, लेकिन साउथ अफ्रीका भी 4 अंक पर है. बांग्लादेश भी 4 अंक पर है. इन तीन टीमों किसी एक टीम को ही सेमीफाइनल में मौका मिल सकता है.

बांग्लादेश को हराकर अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत मिल जाए तो भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा. अगर ऑस्ट्रेलिया से हार हुई तो नेट रन रेट पर निर्भरता बढ़ जाएगी और साउथ अफ्रीका के बाकी मैचों के नतीजों पर भी नजर रखनी पड़ेगी.

ऐसे देख सकते है लाइव मैच का प्रसारण

भारत में यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Disney+ Hotstar पर लाइव देखा जा सकता है. वही लाइव मैच Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके लाइव देखें.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI

स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (ऑलराउंडर), राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ (पेस ऑप्शन) नंदनी शर्मा, एन. श्री चरणी

ALSO READ:IND vs IRE: वैभव-अभिषेक ओपनर, 3 खिलाड़ी का डेब्यू, पहले टी20 के लिए श्रेयस की प्लेइंग XI!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...