165 रन की बम्पर जीत के बाद WTC पॉइंट टेबल में भारत को जबरदस्त फायदा! इस स्थान पर पहुंचा भारतीय टीम
165 रन की बम्पर जीत के बाद WTC पॉइंट टेबल में भारत को जबरदस्त फायदा! इस स्थान पर पहुंचा भारतीय टीम

भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में भारत की जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट टेबल में भारत को बड़ी खुशखबरी मिली है. यह मैच दोनों के बीच काफी रोमांचक रहा है. भारत के तरफ से पहले पारी में बड़ा स्कोर बनाने के बाद दूसरी पारी में भारत कुछ बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका. लेकिन बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से भारत को आख़िरकार बड़ी जीत हासिल हुई. 165 रन की जीत से भारत ने पॉइंट टेबल ( WTC पॉइंट टेबल) में फायदा मिला है. आइये जानते है पूरी रिपोर्ट.

165 रन की बम्पर जीत WTC पॉइंट टेबल में मिला फायदा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल ( WTC पॉइंट टेबल) में भारतीय टीम जीत के बाद पांचवें स्थान पर बना हुआ है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 165 रनों की शानदार जीत के बाद भी टीम इंडिया की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन उनके पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) में बेहतरीन सुधार हुआ है. जिससे अब फाइनल के लिए अब और मजबूती से आगे बढ़ रही है.

पॉइंट टेबल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया 77.78 प्रतिशत के साथ टॉप पर है. उन्होंने 9 मैचों में 7 जीत दर्ज की हैं और 84 अंक हासिल किए हैं. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (75.00 प्रतिशत), तीसरे पर न्यूजीलैंड (72.22 प्रतिशत) और चौथे पर बांग्लादेश (66.67 प्रतिशत) हैं. भारत 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 64 अंक और जीत प्रतिशत 48.15 से बढ़कर 53.33 PCT पर पांचवें स्थान पर काबिज है. श्रीलंका छठे स्थान पर 33.33 प्रतिशत के साथ हैं.

 WTC फाइनल में पहुँचने के लिए भारत के पास बेहतरीन मौका

गॉल में मिली जीत से भारत का PCT पहले के 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया. यह जीत टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई क्योंकि अब भारत के फाइनल की उम्मीदें और मजबूत हो है. WTC में टॉप-2 टीमें ही फाइनल में पहुंचती हैं, इसलिए भारत के पास अभी 8 टेस्ट बचे हुए जिससे जीत कर फाइनल में पहुँच सके.

श्रीलंका के खिलाफ – 1 टेस्ट (दूसरा टेस्ट, 23-27 अगस्त 2026, कोलंबो)
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ – 2 टेस्ट (नवंबर 2026, अवे)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ – 5 टेस्ट (जनवरी-फरवरी 2027, होम – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी)

ALSO READ:‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ लेते हुए देवदत्त पद्दिकल ने गौतम गंभीर को नहीं इन्हें दिया श्रेय, दिया यह बयान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...