टीम इंडिया के विकेटकीपर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, रोहित और विराट कोहली के लिए लिखा भावुक पोस्ट!

6 जून को भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच टेस्ट मैच खेला जायेगा. इस मैच के लिए जहाँ टीम इंडिया तैयारी कर रही है तो वही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर भी आई है. टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अचानक से संन्यास का ऐलान कर दिया है. जी हाँ, भारतीय टेस्ट टीममें मौका मिल चुका इस खिलाड़ी ने अचानक से संन्यास का ऐलान किया है. जो बेहद चौकाने वाला खबर है.

IND vs AFG टेस्ट से पहले भारतीय विकेटकीपर ने लिया संन्यास

लगभग 9 टेस्ट मैच खेल चुके टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) ने अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख कर संन्यास का एलान कर दिया है, महज 32 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट से अपना नाता तोड़ कर सबको हैरान किया है. श्रीकर भरत रोहित शर्मा के कप्तानी और राहुल द्रविड़ के कोचिंग टेस्ट डेब्यू किया था.

केएस भरत ने कोहली और रोहित के लिए लिखा भावुक संदेश

केएस भरत ने सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए पोस्ट लिख कर धनयवाद किया है. उन्होंने लिखा है कि,

“मैं बेहद गर्व और कृतज्ञता के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान करता हूँ. देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. यह सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन भारत के लिए टेस्ट जर्सी पहनना हर एक पल के योग्य था”

आगे उन्होंने कहा कि,कप्तान रोहित शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके तहत टेस्ट डेब्यू करना अनमोल था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले दिनों को याद करते हुए उन्होंने विराट कोहली का भी धन्यवाद किया , जिन्होंने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पहला बड़ा मौका दिया था.

ALSO READ:IND vs PAK के बीच महामुकाबला,10 दिन बाद पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम, नोट कर लीजिये शेड्यूल

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता...