आईपीएल 2025 में जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है, मुकाबले उतने ही रोमांचक होते जा रहे। हाल ही में राजस्थान और दिल्ली के बीच मैच ने सुपर ओवर तक गई। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पॉइंट्स टेबल में किया बदलाव देखने को मिले?
दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाज़ी बनी नंबर 1 टीम
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ मुकाबला सुपर ओवर तक गया, जहाँ डीसी ने बाज़ी मार ली। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अब तक 6 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक बटोर लिए हैं, और उनका नेट रन रेट +0.74 है।
प्लेऑफ की दौड़ में बराबरी का संघर्ष
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ये चारों टीमें 8-8 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में हैं। गुजरात टाइटंस (NRR +1.08) टेबल में दूसरे नंबर पर हैं, वहीं आरसीबी (NRR +0.67) तीसरे और पंजाब (NRR +0.17) चौथे स्थान पर है। लखनऊ ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और उनका NRR +0.09 है, जिससे वे पांचवें पायदान पर हैं।
नीचे की तरफ जूझती टीमें
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 7 में से 3 मुकाबले जीते हैं और वे 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीत पाए हैं। राजस्थान का NRR -0.71 उन्हें आठवें स्थान पर रखता है, वहीं मुंबई +0.10 के NRR के साथ सातवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स भी 4-4 अंकों के साथ सबसे नीचे हैं, पर उनका NRR बेहद कमजोर है (-1.25 और -1.28 ), जिससे उनकी राह और कठिन हो गई है।
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने चुन लिए 3 खिलाड़ी, आईपीएल 2025 में कमाल कर इन खिलाड़ियों को देंगे टीम इंडिया में मौका