IPL 2025 Points Table
IPL 2025 Points Table

आईपीएल 2025 के मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए ताज़ा मैच ने आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में तस्वीर बदल दी है। एक तरफ़ जहां मुंबई ने 100 रन से बड़ी जीत हासिल की, वहीं राजस्थान इस हार के साथ आईपीएल 2025 से हुई बाहर।

मुंबई इंडियंस ने मारी सबसे ऊपर छलांग

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 100 रन की बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने न सिर्फ दो अंक हासिल किए, बल्कि नेट रन रेट के दम पर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।

अब मुंबई के 11 मैचों में 7 जीत और 14 अंक हो चुके हैं, जबकि उनका नेट रन रेट शानदार +1.27 तक आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहुंच गया है। यह जीत टीम की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों की ताकत को दर्शाती है।

इस जीत के साथ उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरे स्थान पर धकेल दिया, जिनके 10 मैचों में 14 अंक और NRR +0.52 है। पंजाब किंग्स अब तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 13 अंक के साथ उनका NRR +0.20 है।

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2025 सफर हुआ खत्म

इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं। टीम ने अब तक 11 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और उनके 6 अंक हैं, जबकि उनका नेट रन रेट -0.78 पर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहुंच गया है। लगातार हारों ने टीम का आत्मविश्वास गिराया है और अब उनका सफर खत्म होगया हे।

बाकी टीमों की स्थिति बनी दिलचस्प

गुजरात टाइटन्स 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक और +0.75 NRR के साथ चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी 12 अंक हैं पर उनका NRR +0.36 है, जिससे वे आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पांचवें स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंकों के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, Nrr -1.10 वो 6 अंकों के साथ और चेन्नई सुपर किंग्स nrr -1.21, 4 अंकों के साथ तालिका के निचले पायदान पर बने हुए हैं।

Read More:आईपीएल 2025 में एक मैच वंडर निकला यह खिलाड़ी, हर मैच में अब हो रहा है बुरी तरह से फ्लॉप