आईपीएल 2025 में शुक्रवार को खेले गए कोलकाता और चेन्नई के बीच हुए इस धमाकेदार मुकाबले ने फिर से IPL 2025 में नई जान फूंक दी है। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है और अब प्लेऑफ़ की होड़ और भी दिलचस्प हो गई है।
केकेआर की बड़ी जीत से टॉप 3 में एंट्री
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर न सिर्फ दो बहुमूल्य अंक बटोरे, बल्कि अपने नेट रन रेट में भी जबरदस्त सुधार किया। इस जीत के साथ केकेआर अब IPL 2025 points table में 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने 6 में से 3 मुकाबले जीते हैं और उनका NRR अब +0.80 हो गया है।
गुजरात और दिल्ली में जारी नंबर 1 की टक्कर
गुजरात टाइटंस अब भी तालिका में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उनके 8 अंक हैं, जबकि NRR +1.41 है। दिल्ली कैपिटल्स भी 4 में 4 जीत के साथ अजेय हैं और 8 अंकों के साथ IPL 2025 points table में दूसरे स्थान पर हैं। उनका NRR +1.28 है। इन दोनों टीमों के बीच टॉप की जंग दिलचस्प बनी हुई है।
चेन्नई की हालत हे नाज़ुक
बंगलौर, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 6-6 अंक हैं, लेकिन NRR के चलते वे 4वें, 5वें और 6ठे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स 4 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। CSK ने 6 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और उनका NRR -1.55 तक गिर चुका है, जिससे वो आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में 9वें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 से पहले बदल जाएगा टीम इंडिया का कप्तान, गंभीर इस खिलाड़ी को देंगे कप्तानी की जिम्मेदारी