इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का रोमांच चरम पर है, और क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने अपनी भविष्यवाणी कर दी है कि इस बार कौन सी टीम खिताब जीत सकती है। हर किसी की अपनी राय है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये अनुमान सही साबित होंगे या नहीं। आइए जानते हैं कि क्रिकेट विशेषज्ञों ने किन टीमों को इस साल का विजेता बताया है।
IPL 2025:किसने किस टीम को बताया चैंपियन?
पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट विश्लेषकों ने अपने-अपने पसंदीदा टीमों को चुना है। यहाँ देखिए कि किस दिग्गज ने किस टीम पर भरोसा जताया है:
- वीरेंद्र सहवाग – लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
- एडम गिलक्रिस्ट – पंजाब किंग्स (PBKS)
- सुनील गावस्कर – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
- लिसा स्थालेकर – मुंबई इंडियंस (MI)
- हर्षा भोगले – मुंबई इंडियंस (MI)
- शॉन पोलाक – मुंबई इंडियंस (MI) / सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- मनोज तिवारी – सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- साइमन डूल – पंजाब किंग्स (PBKS)
- माइकल वॉन – मुंबई इंडियंस (MI)
- पोमी म्बांगवा – गुजरात टाइटंस (GT)
मुंबई इंडियंस को मिला सबसे ज्यादा समर्थन
विशेषज्ञों की भविष्यवाणियों पर नज़र डालें तो मुंबई इंडियंस (MI) सबसे आगे है। हर्षा भोगले, माइकल वॉन, लिसा स्थालेकर और शॉन पोलाक जैसे दिग्गजों ने MI को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बताया है। मुंबई इंडियंस का मजबूत इतिहास और शानदार टीम संयोजन इसे फेवरेट बना रहा है।
क्या कोई नई टीम करेगी उलटफेर?
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में जहां MI को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है, वहीं कुछ विशेषज्ञों ने अन्य टीमों को भी खिताब जीतने का दावेदार माना है। वीरेंद्र सहवाग को LSG पर भरोसा है, जबकि एडम गिलक्रिस्ट और साइमन डूल ने PBKS को चैंपियन बताया है। सुनील गावस्कर ने RCB पर भरोसा जताया है, तो पोमी म्बांगवा ने GT को विजेता के रूप में चुना है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये भविष्यवाणियां सही साबित होती हैं या फिर IPL 2025 में कोई और टीम चौंकाने वाला प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करती है!