IPL
IPL

IPL का नाम सुनते ही रोमांच, रन और रनों की बारिश याद आती है, लेकिन हर सीजन में कोई एक टीम ऐसी होती है जो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहती है। क्या आपने कभी सोचा है कि IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार कौन सी टीम आखिरी पायदान पर रही है? इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम हैं, और हो सकता है कि आपकी फेवरेट टीम भी इसमें शामिल हो!

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा बार

IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दो ऐसी टीमें हैं जो सबसे ज्यादा यानी 4-4 बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही हैं। पंजाब किंग्स 2010, 2015, 2016 और 2023 में आखिरी स्थान पर रही, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 2011, 2013, 2014 और 2018 में अंतिम पायदान पर रही। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि दोनों टीमों की परफॉर्मेंस में स्थिरता की कमी रही है।

Sunrisers, RCB और MI भी रहे हैं पीछे

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद भी 3 बार (2008, 2021, 2023) सबसे निचले स्थान पर रही है। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी लोकप्रिय टीमें भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल हैं। RCB 2017 और 2019 में तो MI 2022 और 2024 में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। इससे साफ होता है कि नाम बड़ा होने से ही जीत की गारंटी नहीं मिलती।

CSK, KKR और RR – एक बार रही सबसे नीचे

IPL में अब तक राजस्थान रॉयल्स 2020 में, कोलकाता नाइट राइडर्स 2009 में और चेन्नई सुपर किंग्स 2025 में एक-एक बार आखिरी पायदान पर रही हैं। खासकर CSK के लिए 2025 का सीजन निराशाजनक रहा, क्योंकि धोनी की टीम से हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। यह दिखाता है कि IPL में कोई भी टीम किसी भी साल नीचे जा सकती है।

Read More:पहले धोनी ने छीनी कप्तानी, अब यहां भी नहीं रहें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान