Ishan Kishan
Ishan Kishan

Ishan Kishan: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में चर्चा में सबसे ज्यादा अभिषेक शर्मा का नाम आया. लेकिन पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चौकाया ईशान किशन. उस मैदान पर जहाँ गेंद इतनी फंस कर आ रही थी. ईशान (Ishan Kishan) ने टिक कर बेहतरीन बल्लेबाजी की पहले 27 गेंद में अर्धशतक ठोका फिर 70 रन की जबरदस्त तेज पारी खेली. और भारत ने इस स्कोर के साथ 175 रन का लक्ष्य खड़ा किया था.

जिसके जवाब में पाकिस्तान ने महज 114 रन पर ऑलआउट हुई. ईशान किशन (Ishan Kishan) जिनका नाम कुछ महीने पहले किस के दिमाग में भी नही था वही अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का नींव रख दी. जीत के बाद ईशान को “प्लेयर ऑफ़ मैच” चुना गया. उन्होंने यह अवार्ड लेते हुए बताया कैसे वह बेहतरीन प्रदर्शन कर सके.

प्लेयर ऑफ़ मैच लेते हुए बोले ईशान किशन (Ishan Kishan)

ईशान किशन (Ishan Kishan) की स्टम्पिंग और बेहतरीन  बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ मैच चुना गया. ईशान ने बात करते हुए कहा कि,

“बिल्कुल. मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था, लेकिन कभी-कभी आपको बस अपने खेल पर, अपने शॉट्स पर भरोसा रखना होता है और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना होता है. इसलिए मैं बस सरल खेल रहा था, गेंद पर नज़र रख रहा था और फील्डिंग के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा था, शायद उन्हें जितना हो सके उतना दौड़ाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि यह मेरे पक्ष में काफी अच्छा काम किया.”

उनसे पूछने पर कि आज आपने ऑफ-साइड पर ज़्यादा ध्यान दिया, क्या यह कोई योजना थी?

“मुझे लगता है कि मैंने अपने ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया है और अगर मैं ऑफ-साइड पर अच्छे शॉट खेलता हूँ तो मुझे वो गेंदें मिलेंगी जहाँ मैं चाहता हूँ. इसलिए मैं बस गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था क्योंकि यह एक बड़ी बाउंड्री है और जब मैदान बड़ा होता है तो गैप भी बड़े होते हैं. इसलिए मैं बस सरल खेल रहा था, जैसा कि मैंने कहा, गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था, कम से कम दो रन लेने की कोशिश कर रहा था क्योंकि विकेट आसान नहीं था. मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन का स्कोर बनाना है और यह हमारे लिए बहुत अच्छा स्कोर होगा”

हमारे देश के लिए यह ख़ास मैच था

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए टीम को मिली राहत? यह पूछने पर ईशान (Ishan Kishan) ने जवाब दिया कि,

“मुझे लगता है 100%. भारत बनाम पाकिस्तान का मैच न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि हमारे देश के लिए भी हमेशा खास होता है. इसलिए हमें यह मैच जीतना ही था क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण मैच था और उनकी टीम में अच्छे स्पिनर थे. हमें बस अच्छे शॉट खेलने थे और हां, पाकिस्तान टीम के खिलाफ यह जीत… इससे हमें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए बहुत आत्मविश्वास मिलेगा और हम इस लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे.

हार्दिक-बुमराह की गेंदबाजी से बेहतरीन शुरुआत पर उन्होंने कहा कि,

“मुझे लगता है उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. तेज गेंदबाज… जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था और जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे, मुझे नहीं लगा कि गेंद तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास कर रही थी. लेकिन साथ ही, उन्हें (भारत के नए गेंदबाजों को तिलक और रिंकू) दो शानदार ओवर फेंकते हुए देखकर, हां, यह हमारे लिए एक प्लस पॉइंट था, खासकर हम जानते हैं कि जस्सी कैसी गेंदबाजी कर सकते हैं, चाहे उनके हाथ में नई गेंद हो या चाहे वह डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर रहे हों. विशेष रूप से हार्दिक पांड्या को श्रेय जाता है जिन्होंने गेंद को तंग जगहों पर रखा, मैच से पहले हमने जो योजना बनाई थी उसी के अनुसार गेंदबाजी की और अपनी योजनाओं को काफी अच्छे से अंजाम दिया.”

ALSO READ:IND vs PAK: हार के बाद शाहीन अफरीदी पर बरसे सलमान अली आघा, बताया क्यों टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया