Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जनवरी महीने में खेले गए सिडनी टेस्ट से चोटिल चल रहे हैं। चोटिल होने के कारण जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए और अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में पहले 4 मैच भी नहीं खेलेंगे। लेकिन अब इसी बीच मुंबई इंडियंस और जसप्रीत बुमराह के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है।

Jasprit Bumrah की वापसी

सुत्रो के अनुसार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 7 अप्रैल को होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह अभी एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और उनकी फिटनेस में तेजी से सुधार आ रहा है जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जसप्रीत बुमराह  7 अप्रैल के मैच में वापसी कर सकते हैं जो मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 में पांचवां मैच होगा।

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जिनपर दोनों टीम काफी निर्भर रहती है।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में काफी मज़बूती देगी जो उनको खिताब जितने का प्रबल दावेदार बनाती है। अब प्रशंसकों को उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे और बल्लेबजों के डंडे उड़ाएंगे।

Read More:बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए इस फिनिषर की होगी टीम इंडिया में एंट्री