आईपीएल 2025 में, रविवार रात को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में, दिल्ली केपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 5 मैच खेले हैं और अब तक सिर्फ 1 मैच जीता है। अब दिल्ली केपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (MI Playing Xi) क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।
ओपनिंग जोड़ी:
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (MI Playing Xi) में ओपनिंग करने रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन आएंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर रहे हैं और इस मैच में इन दोनों को अच्छा करना होगा।
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर की बात करें तो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में इस मैच में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की जगह तय है, लेकिन विल जैक्स को बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह बेवोन जेकॉब को मौका मिल सकता है।
गेंदबाजी:
गेंदबाजी में भी मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (MI Playing Xi) में कई बदलाव कर सकती हैं। जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथूर और मिचेल सैटनर की जगह तय मानी जा रही है, लेकिन ट्रेंट बोल्ट और दीपक चहर को इस मैच से बाहर किया जा सकता है जिन्होंने अब तक काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, बेवोन जेकॉब, मिचेल सैटनर, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथूर, रीक टोपले
इंपैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मचाई थी बल्ले से तबाही, लेकिन आईपीएल में पानी पिलाने पर हुआ मजबूर