आईपीएल 2025 में, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स की बात करें तो लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस आईपीएल में अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 मैचों में जीत हासिल की हैं। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।
ओपनिंग जोड़ी
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा। मिचेल मार्श और एडन मार्क्रम की जोड़ी काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा।
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर
मिडल ऑर्डर में निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुश बदोनी और अब्दुल समद शामिल होंगे। ऋषभ पंत और डेविड मिलर को इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) मैच में गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जाइंट्स एक बड़ा बदलाव कर सकता है। मयंक यादव की इस मैच में वापसी हो सकती है जिन्हें प्रिंस यादव की जगह पर टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है।
MI vs LSG: लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, आयुश बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी, मयंक यादव
इंपैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई
Read More:एक और गलती करने पर आईपीएल 2025 से बैन होगा ये खिलाड़ी, टीम को उठाना पड़ेगा बड़ा नुक़सान