MI vs LSG
MI vs LSG

आईपीएल 2025 में, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 मैचों में जीत हासिल की हैं।‌ अब लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।

ओपनिंग जोड़ी

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं होगा। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी ये दोनों ही ओपनिंग करेंगे।

मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर

मुंबई इंडियंस के मिडल ऑर्डर में विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और नमन धीर शामिल होंगे। मिडल ऑर्डर में मुंबई इंडियंस कोई भी बदलाव नहीं करेगी ऐसी उम्मीद है।

गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है। विग्नेश पुथूर की जगह पर अश्विनी कुमार की वापसी हो सकती है। इसके अलावा मिचेल सैटनर, दीपक चहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैटनर, दीपक चहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

इंपैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार

Read More:आईपीएल मैच फिक्सिंग में फंसे ये 3 खिलाड़ी अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?