भारतीय टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है. जहाँ 2 टेस्ट के लिए भारत की लगभग युवा वाली टीम ही श्रीलंका पहुँच गयी है. बुमराह बाहर हो गये है लेकिन भारतीय टीम में किसी भी फ़ॉर्मेट में दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मौका नहीं मिला रहा है. इस बीच एक इंटरव्यू में शमी ने एक बड़ा खुलासा किया है. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने पसंदीदा भारतीय हेड कोच का नाम बताते हुए सबको चौंका दिया है.
मोहम्मद शमी ने चुना अपना पसंदीदा कोच
मोहम्मद शमी से जब एक इंटरव्यू में जब उनसे रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर में से किसी एक को अपने पसंदीदा कोच चुनने को कहा गया तो उन्होंने सबसे पहले मौजूदा कोच गंभीर का नाम नहीं लिया. इस लिस्ट कोच के लिए एक से एक महान कोच तो है लेकिन मोहम्मद शमी ने ना द्रविड़ का नाम लिया ना कुंबले का. उन्होंने अपना पसंदीदा कोच राहुल द्रविड़ को चुना गया है.
शमी ने सबसे पहले गंभीर को किया बाहर
मोहम्मद शमी ने टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में कहा, “किसी की तुलना करना थोड़ा मुश्किल है. मैंने गौती भाई (गौतम गंभीर) के साथ ज्यादा नहीं खेला. राहुल भाई और अनिल भाई के साथ अच्छा समय बिताया. लेकिन इन चारों में से अगर एक चुनना हो तो मैं रवि शास्त्री को चुनूंगा. उन्होंने टीम को वह स्वतंत्रता, आक्रामकता और फाइटिंग स्पिरिट दी जो बाहर से भी दिखती थी.”
