Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2025 का घमासान चल रहा है और अब इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। 2 बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले इस शख्स ने टीम का साथ छोड़ दिया है और अब इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) महिला टीम की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चार्लोट एडवर्ड्स मुंबई इंडियंस महिला टीम की हेड कोच थी जिन्होंने 3 साल काम किया और उनकी कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने 2 बार खिताब भी जीता।

अब चार्लोट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसकी वजह उनका इंग्लैंड महिला टीम का हेड कोच बनना हैं। ईसीबी ने चार्लोट एडवर्ड्स को इंग्लैंड महिला टीम का नया हेड कोच बनाया हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस महिला टीम की चार्लोट एडवर्ड्स 3 साल से हेड कोच थी, लेकिन अब उनके अपने पद से हटने पर अब मुंबई इंडियंस को नए कोच की तलाश करनी पड़ेगी। झूलन गोस्वामी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ी हुई है जो हेड कोच बनने की अब बड़ी दावेदार हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) महिला टीम काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है और पिछले 3 टूर्नामेंट में से 2 खिताब जीते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस पुरुष टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं हो पा रहा है जो नीता अंबानी के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें: केकेआर के खिलाफ टीम में एक बदलाव करेगी लखनऊ सुपर जाइंट्स, कुछ ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन