आईपीएल 2025 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, हर टीम अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रही है और नई चालें चल रही है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी एक ऐसा कदम उठाया है जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। एक खतरनाक लेफ्टी बल्लेबाज को टीम में शामिल कर लिया हे। आखिर कौन हे वो खिलाड़ी?
प्लेऑफ से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका
आईपीएल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण टूर्नामेंट को 8 मई से एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब यह 17 मई से दोबारा शुरू होगा और 3 जून को फाइनल खेला जाएगा। इस बदलाव से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जैसी टीमों को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उनके कई विदेशी खिलाड़ी राष्ट्रीय कर्तव्यों में व्यस्त हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के कोर्बिन बॉश और रयान रिकेलटन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं, वहीं इंग्लैंड के विल जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।
श्रीलंका के कप्तान पर मुंबई का भरोसा
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के व्हाइट-बॉल कप्तान चरिथ असलंका को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है। असलंका अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और लेफ्ट हैंड बल्लेबाज के तौर पर टीम को एक नया बैलेंस दे सकते हैं। उन्हें हार्ड-हिटिंग के लिए जाना जाता है और उनकी मौजूदगी से मिडल ऑर्डर को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्लेऑफ की रेस में मुंबई की नई रणनीति
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अगर प्लेऑफ में जगह बनाती है, तो असलंका का अनुभव और आक्रामकता टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर वह विपक्षी गेंदबाजों की नींद उड़ा सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या असलंका मुंबई को छठी ट्रॉफी दिलाने में योगदान दे पाएंगे या नहीं।
Read More:पृथ्वी शॉ की आईपीएल में एंट्री, इस टीम में किया गया बतौर रिप्लेसमेंट शामिल