IPL 2025 का शुभारंभ होने वाला है और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। Mumbai Indians के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) IPL 2025 के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के लिए ये एक बड़ा झटका हैं। उनकी जगह पर कब ये खिलाड़ी पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेगा।
हार्दिक पंड्या पर क्यों लगा बैन?
IPL 2024 के दौरान हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तीन बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन किया था। IPL के नियमों के अनुसार किसी भी कप्तान द्वारा तीन बार स्लो ओवर रेट करने पर एक मैच का निलंबन अनिवार्य होता है।
इसी नियम के तहत हार्दिक पंड्या को IPL 2025 के पहले मुकाबले में खेलने से बैन कर दिया गया हैं जो मुंबई इंडियंसके लिए एक बड़ा झटका हैं।
सूर्यकुमार यादव करेंगे Mumbai Indians की कप्तानी
हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव IPL 2025 के पहले मैच में MI की कमान संभालेंगे।
सूर्यकुमार यादव का हाल ही में भारत के लिए T20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन रहा है और उनकी कप्तानी में टीम ने कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं। ऐसे में MI के फैंस को उम्मीद है कि सूर्यकुमार अपनी कप्तानी से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे।
CSK के खिलाफ पहला मुकाबला
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) IPL 2025 में अपना पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ियों की कमी खल सकती है, लेकिन सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस को अब देखना होगा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है और क्या वह पहले ही मैच में CSK को मात देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत कर पाती है या नहीं।
Read More:IPL का सबसे गरीब कप्तान है ये खिलाड़ी, लेकिन शतक ठोकने में है माहिर, जड़ चुका है 40 शतक