Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में, सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले 4 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है जिससे इस मैच में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकती हैं। तो चलिए अब हम देखते हैं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की संभावित प्लेइंग इलेवन।

रोहित शर्मा की हो सकती है Mumbai Indians में वापसी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे और उस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हार मिली थी और रोहित शर्मा की कमी खली थी।

अब रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। उनको राज अंगद बावा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के बेवोन जेकॉब कर सकते हैं मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू

बेवोन जेकॉब न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज हैं जो एक फिनिषर है और बड़े बड़े शॉट लगाने के लिए प्रसिद्ध है। बेवोन जेकॉब आज तक न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन उनको मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

मुजीब उर रहमान की वापसी

मुजीब उर रहमान ने मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेला था, लेकिन बाद में उनको मौका नहीं मिला। अब मिचेल सैटनर के खराब प्रदर्शन के बाद मुजीब उर रहमान को मुंबई इंडियंस मौका दे सकती है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, बेवोन जेकॉब, मुजीब उर रहमान, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चहर, विग्नेश पुथूर

इंपैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार

ALSO READ: “अच्छा हुआ हम राजस्थान रॉयल्स से हारे” श्रेयस अय्यर का पंजाब किंग्स की पहली हार के बाद बड़ा बयान