Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2025 में, मार्च 31, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पहले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग इलेवन से इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकता है।

1. रॉबिन मिन्ज

रॉबिन मिन्ज को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले 2 मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया, लेकिन रॉबिन मिन्ज ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और वो काफी साधारण बल्लेबाज नजर आए। अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) उनके बदले किसी और बल्लेबाज को मौका दे सकता है, जिससे उनकी केकेआर के खिलाफ मैच से छुट्टी हो सकती है।

2. सत्यनारायण राजू

सत्यनारायण राजू को भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले 2 मैचों में प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया, लेकिन सत्यनारायण राजू ने अपनी गेंदबाजी से काफी ज्यादा रन लुटाए। सत्यनारायण राजू की साधारण गेंदबाजी देखकर मुंबई इंडियंस उनको कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से बाहर कर सकते हैं।

3. मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने खिलाया, लेकिन मुजीब उर रहमान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मुजीब उर रहमान के बदले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) किसी अन्य खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खिला सकती हैं।

Read More:आईपीएल 2025 के बाद अंबानी लेंगे बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को किया जा सकता है मुंबई इंडियंस से रिटायर