इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. जब टीम का ऐलान हुआ तब हार्दिक पांड्या का नाम नहीं था. हार्दिक पांड्या टीम से क्यों बाहर हुए तो बताया गया वह फिट नहीं है चोटिल है. उनकी जगह टीम इंडिया में नितीश रेड्डी को मौका दिया गया. इंग्लैंड और आयरलैंड की पिच पर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर टीम के लिए बहुत जरुरी है. लेकिन अब एक और बड़ा झटका है.
हार्दिक की जगह चुने गये नितीश रेड्डी भी चोटिल होकर बाहर हो गये. यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है हार्दिक और नितीश दोनों टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है.
हार्दिक के बाद नितीश रेड्डी बाहर
हार्दिक पांड्या की फिटनेस समस्या के बाद अब ऑलराउंडर नितीश रेड्डी भी आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. नितीश की लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी फिर से उभर आई है, जो अफगानिस्तान वनडे के दौरान शुरू हुई थी. 2027 वर्ल्ड को देखते हुए नितीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या का बैकअप माना जा रहा था. उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन एक बार फिर इस तैयारी में बाँधा बन गया है.
वैभव के जिगरी यार को मौका
ऐसे में टीम इंडिया की चिंता बढ़ चुकी है और अब कयास लागए जा रहे नितीश के बाद कौन होगा जो तेज ऑलराउंडर गेंदबाज की जगह लेगा. लेकिन राहत की खबर यह है कि इस मुश्किल घड़ी में किस्मत का साथ मिला है वैभव सूर्यवंशी के करीबी दोस्त और उभरते ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को. नितीश के बाहर होने के बाद सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट के रूप में मजबूत दावेदार माना जा रहा है. रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा सूर्यांश को मौका मिल सकता है.
A Selfie by 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi 🇮🇳
– FIRST TOUR WITH INDIAN SENIOR TEAM…!!!! pic.twitter.com/ib8tdXYOBG
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी के साथ जल्द ही इंडिया ए के लिए सूर्यांश शेडगे ने शानदार प्रदर्शन किया है. वही आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कार नजर में बने हुए थे.
