आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल से पहले सुपर 8 में दो ग्रुपों में बंट चुका है. दूसरे ग्रुप का पहला सुपर 8 मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से होना था. लेकिन शनिवार को कोलम्बो में हुई बारिश की वजह से यह अहम मुकाबला रद्द हो चुका है. ऐसे में दोनों टीम को 1-1 अंक बांट दिय गये है. लेकिन इस से किस टीम को फायदा होगा पाकिस्तान या न्यूजीलैंड को आइये जानते है कौन सी टीम सेमीफाइनल पहुंचेगी.
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को लगा झटका
सुपर 8 का पहला मैच रद्द होने से फैंस को ही नही टीम को भी झटका लगा है. इतना अहम टूर्नामेंट में कोई भी टीम बिन खेले अपने पूरे अंक गंवाना नही चाहेगी. अब ऐसे में दोनों टीम को बस एक-एक अंक मिलेंगे. इस ग्रुप से 2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच रद्द होने के बाद आज भी इस ग्रुप का दूसरा अहम् मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जयेगा. यह मैच खेला जाता है तो जाहिर है पाक-कीवी टीम को नुकसान होगा पीछे हो सकते है.
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के अब दो-दो मैच बचे हैं और दोनों ही मुकाबले नॉटआउट की तरह हो सकते हैं. वही इंग्लैंड और श्रीलंका के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मौके भी है.
सेमीफाइनल में इनका खेलन होगा तय
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम अगर अपने दोनों मैच जीतती हैं, तो उनके 5-5 अंक होंगे और तभी उनका सेमीफाइन में जाने का रास्ता साफ होगा. लेकिन अगर वे एक-एक मैच जीत पाते हैं, तो 3 अंक होंगे जिससे उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ सकता है. यानी अब उनके लिए हर मैच नॉकआउट की तरह होगा.
श्रीलंका और इंग्लैंड अपने 3 में से 2 मैच जीतती हैं, तो 4 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में पाक और कीवी टीम 3 अंकों पर ही रह जाएंगी. और इंग्लैंड के साथ श्रीलंका का सेमीफाइनल पक्का हो सकता है.
ALSO READ:Suryakumar Yadav ने किया खुलासा, अभिषेक होंगे बाहर इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका? कप्तान ने कर दिया साफ़
