भारत अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आज चेन्नई के मैदान में आखिरी मैच खेल रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की प्रसिद्ध ने शुरुआती में ही अफगान टीम को एक के बाद एक झटके दिए. और महज 36 रन पर ही 4 विकेट अकेले प्रसिद्ध कृष्णा ने गिराए थे. इसके बाद उन्होंने अपना आखिरी विकेट भी चटका कर इस मैच फाइफर पूरा किया. प्रसिद्ध ने आज चेन्नई की गर्म में बेहद ही घातक गेंदबाजी की उन्होंने 8.2 ओवर में महज 23 रन दिया और 5 विकेट लिए. इस तरह से अफगानिस्तान की टीम 218 पर ऑलआउट हुई.
चेन्नई के मैदान पर अब तक की तेज गेंदबाज ने 5 विकेट नहीं चटकाए थे इससे पहले अजित आगरकर ने 4 विकेट ही लिए थे. लेकिन इस बार प्रसिद्ध ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. पहली पारी के बाद उन्होंने इस बार बारे में बात की.
प्रसिद्ध ने अपने फाइफर के लिए गंभीर को नही इन्हें दिया श्रेय
5 विकेट लेने के बाद उनसे पुछा गया कि क्या गेंद अभी भी आपके हाथ में है? उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि,
“जी हां, अभी मेरी जेब में है, लेकिन हां, इस गर्म दिन में आकर इतनी अच्छी गेंदबाजी करना, टीम की मदद करना, मुझे बहुत खुशी है.”
क्या फुल लेंथ की गेंदबाजी करने का कोई जानबूझकर प्रयास किया गया था? वही प्रसिद्ध ने इसका श्रेय मोर्ने मोर्केल को दिया है. कहा कि.
“जी हां, इस पर काफी समय से काम चल रहा है. मैं कहूंगा कि हम हर तरह के फॉर्मेट में लेंथ पर काफी मेहनत कर रहे हैं. और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि चीजें रंग ला रही हैं, और मोर्ने मोर्केल काफी समय से मुझे सलाह दे रहे हैं, और मुझे खुशी है कि आज मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं.”
क्या आप छठा ओवर फेंकना चाहते थे, क्या आप तब तक थक चुके थे?
“नहीं, सच कहूं तो, मैं बहुत थक गया था. काफी गर्मी थी, लेकिन कोई शिकायत नहीं. मैंने पांचवां ओवर फेंका और चौथा विकेट लिया. लेकिन हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि इतने गर्म दिन में मैदान पर इतना अच्छा प्रदर्शन करना, वाकई शानदार.”
ALSO READ:पंत ने छोड़ा लखनऊ टीम, कुलदीप से ट्रेड करेगा दिल्ली! 12 करोड़ का हुआ नुकसान, नया कप्तान और कोच फाइनल
