राहुल द्रविड़ होंगे अगले हेड कोच! वनडे और टी20 नहीं, द्रविड़ को मिलेगी बस टेस्ट की जिम्मेदारी
राहुल द्रविड़ होंगे अगले हेड कोच! वनडे और टी20 नहीं, द्रविड़ को मिलेगी बस टेस्ट की जिम्मेदारी

भारत के महान बल्लेबाज पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने अपने कार्यकाल में भारतीय टीम को महत्वपूर्ण ट्रॉफी दिलाई. यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी भारत को पहुंचाया. उनकी कोचिंग की तारीफ होती रहती है लेकिन उनकी बल्लेबाजी खासकर टेस्ट में उन्हें “द वॉल” के नाम से सम्मानित किया जाता है. भारत के दिवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ अब एक बार फिर कोचिंग में उनका नाम आ चुका है. आइये जानते है अब वह किस टीम की कोच बनने वाले है.

इंग्लैंड के टेस्ट कोच बन सकते है राहुल द्रविड़

इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद से ECB ने हटा दिया है. हटने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने नई तलाश शुरू कर दी है. इस रेस में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए हेड कोच के मजबूत दावेदारों में से एक हैं.

53 वर्षीय राहुल द्रविड़ की गिनती दुनिया के सबसे समझदार और रणनीतिक रूप से मजबूत कोचों में होती है वह अपने कोचिंग में भारत को टेस्ट में सफलता दिला चुके है. इसलिए इंग्लैंड की उनपर नजर है. यही नहीं उनके अलावा भी इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) और पूर्व इंग्लिश स्पिनर रिचर्ड डॉसन का नाम भी रेस में आगे चल रहा है.

वनडे और टी20 नहीं टेस्ट में नए कोच बनेंगे द्रविड़

ईसीबी का मानना है कि अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज से पहले टीम में बदलाव के लिए यह बिल्कुल सही समय है. हालांकि, मैकुलम इंग्लैंड की सीमित ओवरों (वनडे और टी20) की टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे. मैकुलम  की कोचिंग में इंग्लैंड को घर में भी और बाहर भी टेस्ट हारने पड़े.

रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल द्रविड़ की दोबारा पूर्णकालिक कोचिंग में लौटने की कोई खास इच्छा नहीं है. हालांकि, इंग्लैंड के टेस्ट कोच का पद उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्हें घर पर बिताने के लिए लंबा समय मिलेगा और साथ ही अपने पसंदीदा प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) को जिंदा रखने में योगदान देने का मौका भी मिलेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड को कम से कम एक बार द्रविड़ की इच्छा और रुचि को जरूर टटोलना चाहिए.

ALSO READ:IND W vs ENG W: लॉर्ड्स में भारत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से रौंद कर जीता टेस्ट मैच, खूब बने रिकॉर्ड

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...