Rohit Sharma
Rohit Sharma

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो गई है और टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनते हम रोज़ देखते हैं और अब रविवार को खेले गए मैच में एक और रिकॉर्ड बना हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो वैसे बतौर बल्लेबाज काफी शर्मनाक हैं। आईए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।

1. रोहित शर्मा (18 डक)

मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम भी 18 डक दर्ज हो चुके हैं। रोहित ने IPL में 2008 से लेकर अब तक शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन कई बार वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली कभी-कभी उनके लिए भारी पड़ जाती है।

2. दिनेश कार्तिक (18 डक)

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक IPL के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीमों के लिए खेलते हुए अहम पारियां खेली हैं, लेकिन 18 बार बिना रन बनाए आउट होने का रिकॉर्ड उनके नाम भी दर्ज है। कार्तिक के पास एक फिनिशर के रूप में बेहतरीन काबिलियत है, लेकिन कई मौकों पर वह जल्दी आउट हो गए हैं। वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जैसे 18 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

3. ग्लेन मैक्सवेल (18 डक)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन यही आक्रामकता कई बार उनके लिए नुकसानदायक भी साबित हुई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तरह मैक्सवेल भी 18 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। उनका स्वभाव तेजी से रन बनाने का है, जिससे वह कई बार पहली ही गेंद पर आउट हो जाते हैं।

Read More:महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद ले सकते हैं संन्यास, इस कारण ले सकते हैं निर्णय