रोहित शर्मा का वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला ख़ास नहीं गया. इसलिए रोहित के लिए गंभीर ने यह संदेश दी है कि वह खुलकर खेले विश्वकप के दबाव में नहीं खेले. यही नहीं विराट कोहली भी इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सके है. इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने वनडे के लिए ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग XI का चुनाव किया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है.
रोहित शर्मा बाहर, विराट कोहली को मौका
रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी हर कोई जानता है. वह भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है लेकिन उथप्पा ने उनको बड़ा झटका दिया है. रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ‘दिस और दैट’ चैलेंज के जरिए अपनी हमेशा की पसंदीदा भारतीय वनडे टीम का चुनाव किया. हालाँकि उथप्पा ने दो महान बल्लेबाज को अपना ओपनर बनाया है.
उथप्पा ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ऐतिहासिक जोड़ी को सौंपी है. यह दोनों नाम किसी से छुपे नहीं है. हर कोई जनता है भारतीय क्रिकेट में योगदान है. लेकिन वही नंबर 3 पर उन्होंने विराट कोहली पर ही भरोसा रखा है. कोहली महान खिलाड़ी रहे है हर कोई जानता है.
धोनी को बनाया कप्तान, युवराज भी शामिल
मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए उन्होंने नंबर 4 पर युवराज सिंह और पांच पर एमएस धोनी को रखा है. जाहिर सी बात धोनी को इस टीम का विकेटकीपर और कप्तान भी चुना गया है. वह एक महान कप्तान के रूप में जाने जाते हैं. वही उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी को गहराई देने के लिए उथप्पा ने सुरेश रैना को टीम में शामिल किया है. वह बेहतरीन फील्डर भी रहे हैं.
गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए उथप्पा ने 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को हार्दिक पांड्या से ऊपर तरजीह दी है. स्पिन ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर टीम में जगह बनाई. स्पेशल स्पिनर के रूप में हरभजन सिंह को नही महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले को चुना. तेज गेंदबाजी में स्विंग के सुल्तान जहीर खान और मौजूदा दौर के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को पेस अटैक की कमान सौंपी.
रॉबिन उथप्पा की ऑल-टाइम भारत की ODI XI
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह.
ALSO READ:खुशखबरी! सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी तय, खुद BCCI ने किया यह ऐलान
