शमी-बुमराह की वापसी, रोहित को भी मौका, ODI WORLD CUP 2027 के लिए रवि शास्त्री ने किया भारतीय टीम का ऐलान!
शमी-बुमराह की वापसी, रोहित को भी मौका, ODI WORLD CUP 2027 के लिए रवि शास्त्री ने किया भारतीय टीम का ऐलान!

भारतीय टीम अगले ODI WORLD CUP 2027 की तैयारी कर रही है. कुछ युवा खिलाड़ी और कुछ अनुभवी खिलाड़ी को मौका दिया जा रहा है. हालाँकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को हार मिली है. लेकिन अभी फाइनल नहीं है क्या रोहित शर्मा या कौन कौन से खिलाड़ी अगले वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता के तरफ से फाइनल होंगे. लेकिन उससे पहले पूर्व कोच और दिग्गज रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप (ODI WORLD CUP 2027) के लिए भारतीय टीम का चुनाव कर लिया है.

रवि शास्त्री ने चुनी ODI WORLD CUP 2027 के लिए भारतीय टीम

इस बार विश्वकप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाला है. इसके लिए पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ODI WORLD CUP 2027 के लिए अपनी भारतीय टीम घोषित कर दी है. शास्त्री ने इस 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी को ही तरजीह दी है वही मौजूदा समय जूझ रहे गेंदबाजी का हल भी निकाल लिया है.

शमी-बुमराह की वापसी

रवि शास्त्री ने अपने इस टीम में सबसे ज्यादा चौकाने वाला फैसला लिया है मौजूदा समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे घातक गेंदबाज को फिर टीम इंडिया में ODI WORLD CUP 2027 के लिए जगह दी है. हालिया में इन खिलाड़ियों की प्रदर्शन की बात करे तो शानदार रहा है. भवनेश्वर ने आईपीएल जैसे फ्लैट प्सिह पर बेहतरीन गेंदबाजी की थी. ऐसे में साउथ अफ्रीका में यह गेंदबाज और बेहतरीन कर सकते है.

शमी विकेट टेकर गेंदबाज है. तेज गेंदबाजी आक्रमण में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह को जगह दी है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को सौंपी गई है.

रोहित को भी मौका, पंत की वापसी

वही रवि शास्त्री ने रोहित को लेकर भी साफ़ कर दिया है. मौजूदा चयनकर्ता रोहित के लेकर संदेह में थे ऐसा मना जा रहा था रोहित संन्यास लेंगें. लेकिन उन्होंने अपने हालिया प्रदर्शन से सब कुछ साफ़ कर दिया इसलिए पूर्व कोच ने रोहित शर्मा को अपनी प्लेइंग XI में शामिल कर लिया है.

गिल को भविष्य का कप्तान मानते हुए उन्होंने उन्हें 2027 विश्व कप (ODI WORLD CUP 2027) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बताया है. बल्लेबाजी में गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है. ऑलराउंडर विकल्प में रवि शास्त्री ने हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम का हिस्सा बनाया है.

ALSO READ:रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास पर पहली बार खुलकर दिया बयान, बताया कब लेंगे संन्यास

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...