Shubman Gill
Shubman Gill

आईपीएल में हमने कई ऐसी शानदार पारियां देखी है जिसे कोई कभी भूल नहीं सकता। आईपीएल में जब कोई प्लेऑफ में बड़ी पारी खेलता है तो उसे हमेशा याद किया जाता है। आज हम आपको साल 2023 के प्लेऑफ में खेली गई शुभमन गिल की पारी बताएंगे जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया था।

Shubman Gill की यादगार पारी

साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने अपना पहला आईपीएल खेला और उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल में खिताब जीता। गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार प्रदर्शन किया था और गुजरात टाइटंस की जीत में उनका सबसे बड़ा योगदान था।

आज हम जिस पारी की बात करने वाले हैं उसे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 2023 के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली थी। शुभमन गिल इस पारी में सिर्फ 60 गेंद में 129 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इस पारी के बदौलत गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची थी।

Shubman Gill है भारतीय क्रिकेट का भविष्य

शुभमन गिल (Shubman Gill) को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के कप्तान भी माने जाते हैं और अभी आईपीएल में वे गुजरात टाइटंस के कप्तान है। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के उपकप्तान बन चुके हैं और जल्दी ही उनको कप्तानी भी मिल सकती है।

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अगला विराट कोहली माना जाता है जो अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं। छोटे बच्चों में शुभमन गिल (Shubman Gill) की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है और खासकर लड़कियां उनकी काफी दीवानी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की शुभमन गिल अच्छा करते हैं या नहीं।

Read More:6,6,6,6,6,6,6 निकोलस पूरन ने अभिषेक शर्मा को लगाए 9 गेंदों में 7 छक्के, बना डाला चुरमा