भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच के बाद दूसरे वनडे मैच लखनऊ में खेला गया. इस मैच में भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा. और अफगानिस्तान के सामने 402 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा. जिसमे शुभमन गिल (Shubman Gill) और ईशान किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिला. मैच में भारत को 170 रन से बड़ी जीत हासिल हुई. वही इसके साथ भारत 2-0 से सीरीज पाने नाम भी कर चुका है. कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) बल्लेबजी करने के बाद मैदान में ज्यादा नहीं दिखे. ऐसे में उनको फिटनेस पर भी सवाल उठा. मैच के बाद कप्तान गिल (Shubman Gill) ने जवाब दिया. उन्होंने यह भी बताया वह किस वजह से दोहरा शतक मारने से चूक गये.
Shubman Gill ने बताया किस वजह से दोहरा शतक से चूक गये
सबसे पहले उनकी फिटनेस पर सवाल हुआ जिसके जवाब में Shubman Gill ने कहा कि,
“थोड़ी तकलीफ़ है, बाहर जाने पर बहुत ऐंठन (cramps) हुई, लेकिन बहुत गर्मी थी और मैंने लगभग 40-45 ओवर तक बैटिंग की, इसलिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऐंठन हो रही थी, लेकिन अब काफ़ी बेहतर है.”
आगे पुछा गया आप अपनी बैटिंग और अभी अपनी स्थिति को कैसे देखते हैं? जवाब दिया कि
“सच कहूँ तो, मैं काफ़ी अच्छी स्थिति में हूँ. गेंद ठीक वहीं जा रही है जहाँ मैं चाहता हूँ और पहली गेंद से ही मुझे बहुत आत्मविश्वास महसूस हो रहा है. इस मैच में, बल्कि पूरी सीरीज़ में, मेरा एक लक्ष्य था कि मैं क्रीज़ पर टिकूँ, मैच फ़िनिश करूँ और 40-45 ओवर तक बैटिंग करके वह आदत बनाऊँ; जब भी मुझे अच्छी शुरुआत मिले, मैं उसे बड़ी पारी में बदलना चाहता हूँ.”
वही दोहरा शतक के सवाल पर बताया कि वह बनाना चाहते थे लकिन टीम स्कोर भी बढ़ाना चाहते थे.
उन्होंने कहा कि, “हाँ, मैं सोच रहा था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे अपने शॉट्स खेलते रहना होगा और 430, 440, 450 का स्कोर दिमाग में रखना होगा। हाँ, मुझे सच में लगता है कि मैंने उसे (रिवर्स स्वीप) इतना अच्छा खेला कि वह डीप कवर की तरफ़ चला गया”
क्या आपको लगता है कि टॉस हारना अच्छा रहा?
ऐसा नहीं है. अगर आप पहले बॉलिंग भी करते, तो मुझे लगता है कि विकेट काफ़ी हद तक वैसा ही रहता. अगर हमें 310-320 का टारगेट मिलता, तो हमारे लिए उसे चेज़ करना अच्छा होता और हमारे बैटिंग ग्रुप पर एक अच्छा दबाव बनता.
डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों और टीम के बाकी खिलाड़ियों के बारे में कप्तान गिल ने कहा कि,
“मुझे लगता है कि वे सभी बहुत अच्छी स्थिति में हैं. जिस तरह से हमारे तेज़ गेंदबाज़ इस गर्मी में और इन विकेटों पर बॉलिंग कर रहे हैं, उस रफ़्तार के साथ लगातार सही जगह पर गेंद पटकना आसान नहीं है. इसलिए मैं उससे बहुत खुश हूँ.”
