Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव छोड़ रहे हैं मुंबई इंडियंस? फैंस को लगा बड़ा झटका, सूर्या ने दिया बड़ा हिंट

Suryakumar Yadav : आईपीएल के बीच में ही हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस बहुत खबरों में रहे जब हार्दिक पांड्या ने अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम से अनफ़ॉलो कर दिया था. तब यह खूब अंदाजा लगाया जाने लगा कि कप्तान और फ्रेंचाइजी के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. लेकिन अब मुंबई के खेमे से एक और बड़ी खबर से हलचल मची हुई है. जिससे अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है फ्रेंचाइजी और Suryakumar Yadav में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.

क्या Suryakumar Yadav छोड़ रहे हैं मुंबई इंडियंस? फैंस को लगा झटका

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) जो हार्दिक की गैरमौजूदगी में कप्तानी भी किये थे. अब उनका और मुंबई इंडियंस में कुछ विवाद देखने को मिला रहा है. दरअसल, सूर्या (Suryakumar Yadav ) ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के हैंडल को अनफॉलो कर दिया है इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई के साथ सारी पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है.  इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सूर्या अब मुंबई का साथ छोड़ने वाले हैं? ऐसे अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि मुंबई के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सूर्या टीम को छोड़ सकते हैं.

दूसरी टीम के कप्तान बन सकते है सूर्या?

मुंबई के लिए इस बार का सीजन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के लिए इस बार कुछ ख़ास नहीं रहा है. ऐसे मे सूर्या का अगर मुंबई के साथ अनबन होता है तो वह अगले मेगा ऑक्शन में किसी टीम के लिए कप्तान भी बन सकते है. सूर्या ने टीम इंडिया की कप्तानी की है और विश्वकप चैंपियन भी बनाया है. इसलिए उनकी कप्तानी की दंवेदारी भी बन सकती है. अगले सीजन में किसी टीम के कप्तान बन सकते है जिसमे एक तो उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राईडर्स भी हो सकता है.

इस पूरे मामले पर अभी तक न तो सूर्यकुमार यादव की तरफ से और न ही मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

ALSO READ:6 4 4 4 4..सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से खूब काटा गदर, 14 गेंद में ठोक दिया 58 रन, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...