इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने में महज 15 दिन बाकी है. इससे पहले कोलकाता नाईट राईडर्स ने टीम में बड़ा बदलाव कर दिया है. दरअसल IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने मुस्ताफिजुर रहमान को नीलामी में ख़रीदा था. लेकिन BCCI के दखल के बाद कोलकाता ने मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद हुए विवाद में बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था. अब आईपीएल 2026 शुरू होने में महज गिनती के दिन बचे हुए. उससे पहले KKR ने मुस्ताफिजुर की जगह एक घातक गेंदबाज को मौका दिया है. आइये जानते है KKR ने किस खिलाड़ी को किया शामिल. और पाकिस्तान ने इस पर क्या एक्शन लिया है.
IPL के लिए पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने में अब गिनती के दिन बचे है. इस बीच PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा थे. लेकिन उन्होंने IPL में मौका मिलते ही PSL छोड़ दिया है. दरअसल, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को शाहरुख़ की कोलकाता नाईट राइडर्स अपनी टीम में शामिल किया है. 13 मार्च को हुई इस घोषणा के बाद मुजरबानी अब 17 मार्च को टीम से जुड़ेंगे.
मुजरबानी के PSL छोड़ने पाकिस्तान काफी भड़का हुआ भी है.
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ बड़े एक्शन लेले की तैयारी में है. यही नहीं उन्होंने खिलाड़ी के खिलाफ क़ानूनी करवाई करने की बात भी कह दी है.
पिछले इस खिलाड़ी ने छोड़ा था PSL
PSL को अब इस बात का भी डर होता है कही कोई आईपीएल का खिलाड़ी चोटिल न हो जाये वरना PSL में जी गिने चुने बेहतरीन खिलाड़ी है वह आईपीएल में जगह बना लेते है. पिछले साल साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कॉर्बिन बोश ने भी PSL को छोड़ कर आईपीएल में शामिल हुए थे. पाकिस्तान ने उनको नोटिस जारी किया था जिस पर कार्बिन बोश ने लिखित में इसका वजह बताया था.
बता दें, इस बार टी20 वर्ल्ड कप में मुजरबानी ने ज़िम्बाब्वे के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
