वैभव की छुट्टी, श्रेयस को मिला नया ओपनर, 3 खिलाड़ी का डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग XI
वैभव की छुट्टी, श्रेयस को मिला नया ओपनर, 3 खिलाड़ी का डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग XI

इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज में मिली हारों के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आज से शुरू होने वाला जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज बेहद अहम है. युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम एक नए बैलेंस तलाश रही है. पिच रिपोर्ट के अनुसार हरारे में स्पिनर्स और मीडियम पेसर्स को मदद मिल सकती है, इसलिए इसके अनुसार भारतीय टीम की प्लेइंग XI कैसी होने वाली है अहम बात करेंगे. स्क्वाड में कई नए चेहरे को मौका मिला है. इसमें कौन खिलाड़ी डेब्यू कर सकते है हम जानते है.

वैभव की छुट्टी, श्रेयस को मिला नया ओपनर

आयरलैंड में श्रेयस ने वैभव को डेब्यू का मौका नहीं दिया था. इंग्लैंड के खिलाफ भी वैभव को3 मैच खेलने को मिला था आखिरी मुकाबले में भी उन्हें बाहर कर दिया गया था. ऐसे में श्रेयस ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका देंगे ऐसा कम ही संभावना है. टी में नया ओपनर प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला जो खुद आईपीएल में श्रेयस की कप्तानी में ओपनिंग करते है.

इसलिए अभिषेक के साथ दाए हाथ के बल्लेबाज प्रभसिमरण को मौका दिया जा सकता है. वही वैभव भी लेफ्टी और अभिषेक शर्मा भी लेफ्टी है. इसलिए प्रभसिमरन बड़े दांवेदार बन सकते हैं.

3 खिलाड़ी का डेब्यू, इन्हें मिलेगा मौका

बल्लेबाजी के लिए नंबर 3, 4, 5 पर श्रेयस, तिलक, ईशान का खेलना तय है. वही ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे, वही दूसरे ऑलराउंडर डेब्यूटेंट हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है. हर्ष का वनडे में डेब्यू हो चुका है लेकिन टी20 में होना बाकी है. गेंदबाजी के लिए मयंक यादव, प्रिंस यादव के साथ अशोक शर्मा को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है.

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग XI

 अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान ), तिलक वर्मा, ईशान किशन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे,  प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा

ALSO READ:ज़िम्बाब्वे से पहले मैच के बाद श्रेयस ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, कहा- “मै उसको सलाह नहीं देना चाहता…”

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...