भारत-ज़िम्बाब्वे सीरीज के शुरुआती मैच में भी वैभव ने धमाल मचाया था. उन्होंने पहले टी20I में मात्र 18 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक ठोका था और सबसे युवा बल्लेबाज के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाया था (15 वर्ष 118 दिन की उम्र पहला अर्धशतक ठोकने वाला खिलाड़ी बने. दूसरा मैच तेज शुरुआत किया था लेकिन ज्यादा देर तक नहीं चले थे 9 गेंद में 20 रन बनाया.
अब तीसरे मैच में उन्होंने अपनी क्लास दोबारा साबित कर दी एक और धुअधार अर्धशतक ठोक दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का लक्ष्य खड़ा किया है.
वैभव सूर्यवंशी दुनिया में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
तीसरे मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. और एक बार फिर वैभव ही अपने टीम के लिए जबरदस्त पारी खेले. भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इस 15 साल के युवा बल्लेबाज ने 31 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में दो टी20I फिफ्टी जड़ी हैं. इतिहास में उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज इस उम्र में एक अर्धशतक भी नहीं बना पाया था.
वैभव ने उड़ाया धज्जियाँ
उन्होंने 49 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली, जो न सिर्फ मैच में धुनाई थी बल्कि उनकी लगातार फॉर्म और रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता को दोहराती है. वैभव ने अपने पारी में 4 छक्के 8 चौका जड़ा. इस पारी की मदद से भारतीय टीम बेहतरीन शुरुआत मिली. रिंकू सिंह ने 14 गेंद में 25 रन की फिनिशिंग पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 192 रन बना सका.
