वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे कोहराम, जानिए कल कब शुरू होगा मुकाबला, ओपनिंग नहीं मिडिल ऑर्डर में कर सकते बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे कोहराम, जानिए कल कब शुरू होगा मुकाबला, ओपनिंग नहीं मिडिल ऑर्डर में कर सकते बल्लेबाजी

भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर नजर आने वाले हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन “प्लेयर ऑफ द सीरीज” चुना गया था. इसके बाद अब वे रेड बॉल क्रिकेट में उतरेंगे. वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान में चुना गया है. कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे. वह अब तक वाइट बॉल में जबरदस्त प्रदर्शन करते रहे है. लेकिन अब रेड बॉल क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी पर हर किसी का नजर रहेगा.

BCCI ने बनाया है उपकप्तान, जानिए कब उतरेंगे मैदान पर

बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी  ईस्ट जोन की टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं. कप्तानी ईशान किशन के पास है. टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. इसलिए वैभव सूर्यवंशी के पास बेहतरीन मौका है जिससे यह साबित कर सकते है वह सिर्फ टी20 के नहीं बल्कि टेस्ट टीम के भी दांवेदार हैं.

ईस्ट जोन का पहला मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 23 से 26 अगस्त 2026 तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा. मुकाबला सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होगा. यह टेस्ट फॉर्मेट का फर्स्ट-क्लास मैच होगा.

वैभव सूर्यवंशी  ओपनिंग करेंगे या मिडिल ऑर्डर में?

रिपोर्ट्स के अनुसार वैभव सूर्यवंशी अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है. सीमित ओवरों में वे टॉप-ऑर्डर बैटर के रूप में जाने जाते हैं और आक्रामक शुरुआत करते हैं. रेड बॉल में भी उन्हें ऊपर से मौका मिलने की संभावना ज्यादा है, हालांकि टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला मैच से पहले लेगी. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका अनुभव अभी सीमित है इसलिए यह परीक्षा उनके लिए महत्वपूर्ण होगी.

दलीप ट्रॉफी वैभव के लिए रेड बॉल में अनुभव हासिल करने और टेस्ट क्रिकेट की दिशा में आगे बढ़ने का अच्छा मौका है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि 15 वर्षीय यह खिलाड़ी लंबी पारी खेलकर कितना दम दिखाता है.

ALSO READ:वैभव को मिला मौका, भुवनेश्वर को भी किया शामिल, ODI वर्ल्डकप 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारतीय टीम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...