Vaibhav Sooryavanshi ने जीत के बाद खोला राज, अपने तूफानी बल्लेबाजी का श्रेय कोच को नही इन्हें दिया

Vaibhav Sooryavanshi: पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद ही खराब जरुर रही. लेकिन राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत उलट और बेहद ही तूफानी रही. राजस्थान के तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे वैभव और यशस्वी ने शानदार शुरुआत दिलाई. वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिस तरह से अंतराष्ट्रीय गेंदबाजो की पिटाई की वह मैच को आसानी से छीन ले गए थे. उन्होंने महज 15 गेंद खेली थी और अर्धशतक जड़ दिया. हालाँकि वैभव 52 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद राजस्थान ने आसानी से जीत हासिल की वह भी महज 12.1 ओवर में जीत मिली. चेन्नई के लिए यह हार बेहद शर्मनाक रहा. वही जीत के बाद वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने 3 अवार्ड अपने नाम किये. साथ में ही इंटरव्यू में अपनी सफलता का श्रेय बताया.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जीत के बाद कहा

जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से इस खूंखार पारी का राज पुछा गया वही उनके हाल ही में 15 साल होने पर भी सवाल किये गये जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि,

“मैंने बाहर कुछ खास नहीं किया – केक काटने का कार्यक्रम था, लेकिन केक लगने से बचने के लिए मैं जल्दी सो गया. आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था – शुरुआत में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, वह बल्ले पर अच्छी तरह से आने लगी. मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में खेल को कंट्रोल करना था क्योंकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय यह चरण बहुत महत्वपूर्ण होता है – अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा प्रदर्शन करती है, तो खेल उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा.”

वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने यशस्वी और अपने कोच को दिया श्रेय

सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बात करते हुए कहा कि,  

“कोचों ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझ पर हमला करेंगे – बाकी सब पहले से ही यह कह रहे थे – लेकिन उन्होंने बस इतना कहा कि वे मेरा साथ देते हैं और मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और स्थिति के अनुसार खेलना चाहिए, मेरे सलामी जोड़ीदार (जायसवाल) हर गेंद के बाद मुझसे बातचीत करते रहते हैं – वह मुझे बताते हैं कि कब सिंगल रन लेने हैं, मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं, और अगर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही है तो मुझे अपने शॉट खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

ALSO READ:CSK vs RR: 15 साल वैभव ने चेन्नई को खूब कूटा, ऋतुराज नहीं धोनी बने CSK की हार की वजह, 8 विकेट से मिली राजस्थान को जीत