वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, शमी की वापसी, विराट को मौका, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान
वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, शमी की वापसी, विराट को मौका, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला देखने को मिला है. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने हरारे मैदान में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक के बाद एक बेहतरीन पारी खेली थी. इस सीरीज में वह ‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ़ सीरीज’ भी चुने गए थे. उन्होंने बेहतरीन पारियों से भारत को इस सीरीज में बढ़त दिलाई. जिसके बाद अब उनको एक बड़ा इनाम मिला है. वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, ईशान किशन कप्तान

भारतीय घरेलु क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन टीम की घोषणा में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि मात्र 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है. इस फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है क्योंकि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना दुर्लभ है.

बिहार केलाल वैभव सूर्यवंशी ने हाल के समय में अपनी घातक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है. भारतीय टीम से पहले उन्होंने यूथ क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़े हैं और आईपीएल तथा घरेलू मैचों में भी जबरदस्त प्रदर्शन से सबका ध्यान खीचा था. चयनकर्ताओं ने उनके नेतृत्व गुणों और मैच विनिंग क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें उपकप्तान बनाया.

शमी को मौका

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी जैसा अनुभवी गेंदबाज भी शामिल है, जो अपनी फिटनेस और फॉर्म वापस पाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. शमी के साथ देने के लिए मुकेश कुमार जैसे तेज गेंदबाज भी टीम को मजबूती देंगे. मध्यक्रम में विराट सिंह और अन्य बल्लेबाज टीम में शामिल हैं.

कब खेला जयेगा दलीप ट्रॉफी

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन अगस्त-सितंबर में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होने वाला है. यह टूर्नामेंट भारतीय टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों और घरेलू स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. ईस्ट जोन की पहली मैच उत्तर जोन के खिलाफ हो सकती है.

दलीप ट्रॉफी के लिए इस्ट जोने की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन ,(कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, सुदीप घरामी, सूरज जयसवाल, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...