VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI

VIRAT KOHLI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वड़ोदरा का मैदान में खेला गया. भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. भारतीय गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी और कीवी टीम एक वक्त लगा ऑलआउट होगी लेकिन उन्होंने पूरा 50 ओवर खेला और भारत के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा.

भारत के तरफ से कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे. हालाँकि रोहित शर्मा का एक मिस शॉट हुआ और कैच आउट हो गये. इसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नंबर 3 पर गिल का साथ देने उतरे. और एक इतिहास रच दिए. हालाँकि वह अपने शतक से चूक गये. वह अपना 85वां

VIRAT KOHLI का कोहराम जारी

किंग कोहली (VIRAT KOHLI) ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर आये थे और शतक लगाया. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 2 शतक जड़ा था. अब वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने फॉर्म का प्रचंड रूप दिखाया है. वह शुभमन गिल के साथ उतरे और भारत के लिए जबरदस्त साझेदारी की. दोनों खिलाड़ी ने अर्धशतक ठोक शतकीय साझेदारी की.  लेकिन कप्तान शुभमन गिल आउट हुए तो वही किंग कोहली (VIRAT KOHLI) ने अपने पारी को जारी रखा. हालाँकि वह शतक के बहुत करीब पहुँच कर आउट हो गये. 91 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी किया चौका और 1 छक्का भी जड़ा. यही नहीं इस मैच में उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.

कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने जबरदस्त पारी खेली ने लेकिन वर्ल्ड में अपना एक और छाप छोड़ दिया. जिसके बाद उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड खड़ा कर दिया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में इस आंकड़े पर पहुंचने वाले पारियों के लिहाज से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सबसे कम पारियों में विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की.

उन्होंने अपनी 624वीं पारी में 28 हजार इटरनेशनल रन पूरे किए. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में इतने रन बनाने वाले बैटर बन गए. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28 हजार रन 644 पारियों में पूरे किए थे, जबकि कुमार संगकारा ने 666 पारियों में 28 हजार रन बनाए थे. और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

ALSO  READIND vs NZ, TOSS: शुभमन गिल ने टॉस जीत कर बदल दी प्लेइंग इलेवन, 6 गेंदबाज को दिया मौका, नितीश रेड्डी को किया बाहर