भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकबला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2026 में सुपर सिक्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. यह मैच दोनों टीम (IND vs PAK) को जीत की जरूरत थी लेकिन पाकिस्तान को बड़ी जीत की आवश्यकता थी. इस मैच से पहले ही समीकरण बन गया था पाकिस्तान को बड़ी जीत की आवश्यकता थी. भारत पहले बलेबजी करने उतरा और मुश्किलों के बाद भी भारत ने जबरदस्त लड़ाई की और स्कोर 252 पर ले गया.
लक्ष्य का सामना पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल (IND vs PAK) के लिए 33.3 ओवर में हासिल करना था लेकिन यह लक्ष्य हासिल तो दूर जीत भी नहीं हासिल कर सकी. और भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हरा दिया.
मुश्किल में थी टीम इंडिया, वेदान्त ने पारी संभाली
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (IND vs PAK) को अच्छी शुरुआत मिली. आरोन जार्ज और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन अचानक से भारत पर मुसीबत टूट पड़ा महज 4 गेंद में भारत ने 3 विकेट गंवा दिए. और भारत का स्कोर 47 रन पर 3 विकेट हो गया. वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए आरोन जार्ज16 रन वही नंबर 3 पर कप्तान आयुष म्हात्रे 0 पर आउट हुए और भारत की मुसीबत बढ़ा दी. वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने गेम को आगे बढ़ाया साझेदारी की. लेकिन विहान ने 21 रन बनाकर आउट हुए. वेदांत ने जबरदस्त 68 रन की पारी खेली.
भारतीय टीम पाकिस्तान (IND vs PAK) को रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री
भारतीय टीम यह मैच नहीं जीतता तो भी भारत सेमीफाइनल में पहुंचता लेकिन पाकिस्तान टीम को शुरुआत मिली लेकिन उनके बल्लेबाज ऐसे नहीं खेले जैसे वह सेमीफाइनल में एंट्री के लिए खेल रहे वह सिर्फ भारत को हराने के लिए खेल रहे थे नतीजा भारत को भी हराना मुश्किल हो गया. पाकिस्तान को समीर मिन्हास से उम्मीद थी लेकिन कुछ ख़ास नहीं कर सके और शानदार शुरुआत के बाद समीर 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने 42 और उस्मान खान ने 66 रन जरूर बनाए. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की, खासकर कप्तान आयुष म्हात्रे ने। उन्होंने इस मैच में तीन विकेट लिए. वहीं खिलन पटेल ने भी 3 विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम अंत में 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
भारत ने इस जीत हासिल करने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 4 फरवरी को सेमीफाइनल में खेलने उतरेगी.
