IND vs AFG: विश्वकप सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी-आरोन जार्ज ने मचाया कोहराम, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को रौंद कर फाइनल में मारी एंट्री

IND vs AFG: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल में भारत और अफ़ग़ानिस्तान का मुकाबला खेला गया. वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. IND vs AFG में अफगानिस्तान पहले से ही सेमीफाइनल में थी और भारत भी पहुंचा. हरारे में सेमीफाइनल के लिए उतरे अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की. IND vs AFG मैच में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी की और बेहतरीन 2 शतक के मदद से 310 रन का लक्ष्य खड़ा किया. लेकिन भारतीय टीम ने अपने शानदार बल्लेबाजी के दम पर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर ली. और महज 41 ओवर में इतने बड़े लक्ष्य को 7 विकेट रहते जीत हासिल की.

IND vs AFG सेमीफाइनल में गरजा भारतीय टीम का बल्ला

310 रन का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज आज गजब के फॉर्म में दिखे. भारतीय टीम के लिए ओपनिंग उतरे वैभव सूर्यवंशी और आरोन जार्ज ओपनिंग के लिए उतरे. वैभव ने अफगान गेंदबाजो (IND vs AFG) की जमकर खबर और ताबड़-तोड़ बल्लेबाजी कर महज २४ गेंद में अर्धशतक ठोका. इसके बाद उनका तूफ़ान अचानक से थमा और 33 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए.

लेकिन तब वह भारतीय टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दे चुके थे. वही आरोन जार्ज एक छोर पर टिके रहे उनका साथ देने आये आयुष म्हात्रे ने भी जबदरस्त साझेदारी की. जिसके बाद उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा लेकिन 59 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन आरोन जार्ज मैदान पर टिके रहे. उन्होंने शानदार शतक जड़ा 104 गेंद में 115 रन जड़ा. इसके बाद बचा हुआ काम 47 गेंद में 38 रन बनाये.

अफगान टीम ने जड़ा 2 शतक फिर भी मिली हार

IND vs AFG: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम के तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी किये.  50 ओवरों में अफगानिस्तान ने 310 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. उनके बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की.  मध्यक्रम में फैजल और उजैरउल्ला की शतकीय पारियों ने मजबूती आधार दिया और वहीं अंतिम ओवरों में तेज़ रन बटोरकर स्कोर को 300 के पार पहुँचाया.

बता दें, भारत ने 10 बार अंडर 19 विश्वकप फाइनल में पहुँच कर इतिहास रच दिया है. अब भारत का फाइनल में इंग्लैंड से 6 फरवरी को भिड़ंत होगी.

ALSO READ:IND vs SA:अभिषेक-ईशान ओपनर, टॉस जीतते सूर्या ने बताया टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलेगा या नहीं