ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ 308 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाले भारत ए ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। दोनों टीम सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी. अब भारत गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. इस मैच में अभिषेक ने बेहतरीन पारी खेली और शाहबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की.
वैभव ने और अभिषेक ने खूब धोय़ा
भारत की शुरुआत धमाकेदार रही। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने महज 27 गेंदों में 40 रन (4 चौके, 3 छक्के) ठोककर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों पर 78 रन (11 चौके, 1 छक्का) की आक्रामक पारी खेली और भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने मिलकर शुरुआती साझेदारी को मजबूती दी। वैभव 7.6 ओवर में 80 रन पर आउट हुए, जबकि अभिषेक 21.5 ओवर में 159 रन पर पवेलियन लौटे।
कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 66 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनके बाद कुमार कुशाग्र (21), रिंकू सिंह (12) और सूर्यांश शेडगे (10) जल्दी आउट हो गए, जिससे मध्यावधि में भारत ए का स्कोर 220/5 तक पहुंच गया।
शाहबाज ने संभाला भारतीय टीम को
जल्दी जल्दी 5 विकेट गिरने के बाद शाहबाज अहमद ने निचले क्रम में शानदार वापसी की। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 53 रन (4 छक्के) बनाए और तनुष कोटियन (28) के साथ मिलकर पारी के अंत में रनों की बाढ़ ला दी। आखिरी ओवरों में भारत ए ने तेजी से रन बनाए और 308/7 का स्कोर खड़ा कर दिया। श्रीलंका ए की तरफ से रविंदु फर्नांडो और निपुन धनंजय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जनित लियानगे और लाहिरु समरकून ने भी योगदान दिया। भारत ए का रन रेट करीब 6.28 रहा।
समूह चरण में अच्छी फॉर्म में रही भारत ए टीम अब फाइनल की राह आसान बनाने के लिए गेंदबाजी पर निर्भर करेगी। श्रीलंका ए, जो ग्रुप ए में अपराजित रही है, को इस बड़े लक्ष्य का पीछा करना होगा। मुकाबला अभी जारी है और श्रीलंका ए की बल्लेबाजी बाकी है।
ALSO READ:एशिया कप फाइनल में भारत टॉस हारा, पाकिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी, ईशान हुए बाहर, देखें प्लेइंग XI
