भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान क्यों हुआ राजी? पाकिस्तान सरकार ने बताया वजह

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का पाकिस्तान से 15 फरवरी को मुकाबला खेला जना है. लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया  था. लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर अपने फैसले पर यूटर्न लिया है. ICC से मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदला लिया है. उन्होंने एलन किया कि पाकिस्तान सरकार ने फिर खेलने की इजाजत दे दी है. ऐसे में सवाल यही उठता है कि बांग्लादेश बाहर हो चुका है अब उनकी वापसी होनी मुश्किल है फिर भी पाकिस्तान खेलने को राजी क्यों हुआ.

पाकिस्तान सरकार ने बताया क्यों क्रिकेट खेलने को हुआ राजी

भारत-पाकिस्तान के बीच अब मैच होना तय हो चुका है. पाकिस्तान सरकार ने कहा है,  ‘पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से PCB को की गई फॉर्मल रिक्वेस्ट और श्रीलंका, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और दूसरे सदस्य देशों के अनुरोध को रिव्यू किया है, जिन्होंने इस गतिरोध का सही हल निकालने के लिए पाकिस्तान से अपील की थी.’

पाकिस्तान सरकार की तरफ से सोमवार रात जारी एक बयान में कहा गया, ‘कई देशों की बातचीत और दोस्त देशों की रिक्वेस्ट को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है.’ पाकिस्तान की टीम अभी श्रीलंका में है और मंगलवार को अमेरिका के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप A मैच खेलेगी.

श्रीलंका-बांग्लादेश ने किया ट्वीट

एक्स पर एक पोस्ट में, श्रीलंका के प्रेसिडेंट अनुरा कुमारा दिसानायके ने इस फैसले के लिए पाकिस्तान के पीएम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘प्राइम मिनिस्टर, आपका धन्यवाद कि आपने यह पक्का किया कि जिस खेल से हम सभी प्यार करते हैं, वह चलता रहे. खुशी है कि कोलंबो में चल रहे T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच, जिसका बेसब्री से इंतजार था, प्लान के मुताबिक होगा.’

बता दें, यह मैच ना होने पर श्रीलंका को भारी नुकसान होना था कोलोंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए श्रीलंका को भी बड़ा फायदा मिलता .

ALSO READ:पाकिस्तान झुकने को हुआ तैयार! ICC से मीटिंग के बाद इन 3 शर्त पर भारत से खेलने को हुआ तैयार