Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जायेगा. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलम्बो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका पहुँच चुकी है और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) ने प्री मैच कांफ्रेंस कर दिया है और कई खुलासा किया है. भारतीय टीम के कप्तान Suryakumar Yadav ने प्लेइंग इलेवन को लेकर अब कई चीजें साफ़ कर दिया है. कप्तान सूर्या ने प्रेस कांफ्रेंस में कई बाते कह दी है. उन्होंने प्लेइंग इलेवन भी साफ़ कर दिया है.
Suryakumar Yadav की प्लेइंग XI फाइनल, अभिषेक को मौका
भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपने पहले 2 मुकाबले जीत हासिल की है. हालाँकि पीछले मैच में अभिषेक शर्मा नहीं खेल सके थे अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा या नहीं. भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने बताया कि अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो रही है. उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि अगर आप चाहते हैं तो वह खेलेंगे.
ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन बाहर हो जाएंगे साथ ही सूर्या ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने वाले पर भी बात की. उन्होंने संकेत दिए कि कुलदीप यादव को भी अंतिम 11 में मौका मिल सकता है.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत मिलाएगा हाथ, सूर्या ने दिया जवाब
एशिया कप में भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इस बार क्या हाथ मिलायेंगे. इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) ने जवाब देते हुए कहा कि, पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने को लेकर उन्होंने कहा कि कल ब्रेक कर दूंगा सस्पेंस. टॉस का टॉस में देखेंगे. रुक जाओ न 24 घंटा.
