Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने एक बार फिर वही इतिहास दोहराया है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस भले न जीते लेकिन उनके पहले बल्लेबाजी करने को मिला. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान की शानदार पारी की बदौलत 175 रन का लक्ष्य खड़ा किया. पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने सरेंडर ही कर दिया है. यही नहीं भारत ने जबरदस्त जीत हासिल कर सुपर 8 में भी क्वालीफाइ किया. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) यादव ने क्या कहा आइये जानते है.

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा- “यह जीत मेरे देश के नाम..”

भारत ने पाकिस्तान बुरी तरह से रौंदा, कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने इस जीत के लिए कई बड़े बयान दिया. उन्होंने जीत के बाद बड़ा बयान दिया उन्होंने ईशान की जमकर तारीफ़ की, उन्होंने कहा कि,

“मुझे लगता है कि यह जीत भारत के लिए है. हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. ईशान ने कुछ हटकर सोचा. 0/1 के बाद किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही थी और जिस तरह से उसने जिम्मेदारी निभाई वह कमाल थी. पहले बल्लेबाजी करते समय कुछ कहना मुश्किल होता है. क्योंकि आपको कभी पता नहीं होता कि ओस होगी या नहीं या लाइट्स के नीचे पिच कैसी रहेगी. लेकिन हमें लगा कि हमारा स्कोर औसत से 15 रन ज्यादा था. 155 रन का स्कोर एक रोमांचक मैच हो सकता था. गेंद से सभी खिलाड़ियों का योगदान देखना बहुत अच्छा लगा. हम वापस जाएंगे, एक टीम के रूप में अच्छा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरते समय बाकी मैचों के बारे में सोचेंगे.”

ईशान ने खेली शानदार पारी

मैच में ईशान ने जबरदस्त इस पिच पर 70 रन की पारी खेली. पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेजा. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.

ALSO READ:IND vs PAK: अकेले इस खिलाड़ी ने किया पाकिस्तान की मटिया पलित, सूर्या ने रौंद कर सुपर 8 में मारी एंट्री